1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बांग्लादेश के साथ संबंध में चीन को पीछे छोड़ देगा भारत: पीयूष गोयल

बांग्लादेश के साथ संबंध में चीन को पीछे छोड़ देगा भारत: पीयूष गोयल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 26, 2021 11:30 pm IST,  Updated : Mar 26, 2021 11:30 pm IST

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि भारत आगे चलकर बांग्लादेश के साथ संबंधों के मामले में चीन को पीछे छोड़ देगा। गोयल का यह बयान ऐसे समय आया है जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांग्लादेश की यात्रा पर हैं।

बांग्लादेश के साथ संबंध में चीन को पीछे छोड़ देगा भारत: पीयूष गोयल- India TV Hindi
बांग्लादेश के साथ संबंध में चीन को पीछे छोड़ देगा भारत: पीयूष गोयल Image Source : PTI

नई दिल्ली: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि भारत आगे चलकर बांग्लादेश के साथ संबंधों के मामले में चीन को पीछे छोड़ देगा। गोयल का यह बयान ऐसे समय आया है जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांग्लादेश की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री शुक्रवार को दो दिन बांग्लादेश यात्रा पर रवाना हुए। अपनी यात्रा के दौरान मोदी दोनों देशों के आपसी संबंधों को मजबूत करने के लिए कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। टाइम्स नेटवर्क के भारत आर्थिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए गोयल ने शुक्रवार को कहा कि महामारी के बावजूद भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्रवाह के मामले में यह ‘रिकॉर्ड साल’ रहेगा। 

वहीं अंतरराष्ट्रीय आंकड़ों से पता चलता है कि आगामी महीनों में दुनियाभर में विदेशी निवेश में उल्लेखनीय गिरावट आएगी। उन्होंने कहा कि 2020 में एफडीआई वृद्धि के मामले में भारत विरला देश रहा है। उन्होंने कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि यह रिकॉर्ड एफडीआई होगा। बांग्लादेश-चीन संबंधों की तुलना में भारत के अपने पड़ोसी देश के साथ संबंध के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हम अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ मजबूत संबंध विकसित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि आगे चलकर बांग्लादेश के साथ संबंधों के मामले में भारत, चीन को पीछे छोड़ देगा।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा