1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पीएम मोदी इस हफ्ते करेंगे आर्थिक हालात की समीक्षा, गिरते रुपए को संभालने का खोजेंगे उपाय

पीएम मोदी इस हफ्ते करेंगे आर्थिक हालात की समीक्षा, गिरते रुपए को संभालने का खोजेंगे उपाय

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 12, 2018 03:18 pm IST,  Updated : Sep 12, 2018 03:18 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सप्‍ताह के अंत में आर्थिक समीक्षा के लिए बैठक बुला सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में रुपए के अवमूल्‍यन को रोकने के लिए उठाए जा सकने वाले कदमों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

PMO- India TV Hindi
PMO Image Source : PMO

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सप्‍ताह के अंत में आर्थिक समीक्षा के लिए बैठक बुला सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में रुपए के अवमूल्‍यन को रोकने के लिए उठाए जा सकने वाले कदमों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में सरकार तेल की कीमतों को कम करने के लिए भी कुछ उपायों की घोषणा कर सकती है।

चालू खाता घाटा बढ़ने और अमेरिका एवं चीन के बीच बढ़ते व्‍यापार युद्ध की वजह से रुपए पर दबाव बना हुआ है। चालू वित्‍त वर्ष की पहली तिमाही में देश का चालू खाता घाटा पांच साल के उच्‍चतम स्‍तर 15.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।  

रुपया भी आज सुबह के कारोबार में नए रिकॉर्ड निचले स्‍तर 72.90 रुपए को छू गया लेकिन सरकार द्वारा उपाय किए जाने की खबरें आने के बाद इसमें रिकवरी देखी गई। इस साल रुपया 12 प्रतिशत से अधिक गिर चुका है और इस वजह से एशिया में यह सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली मु्द्रा बन चुका है।

इससे पहले मीडिया में आई रिपोर्ट में कहा गया था कि सरकार रुपए के अवमूल्‍यन को रोकने के लिए विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए आरबीआई के साथ मिलकर एनआरआई के लिए डिपोजिट स्‍कीम की घोषणा कर सकती है। अगली पॉलिसी समीक्षा में आरबीआई द्वारा ब्‍याज दरों में वृद्धि से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा