1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. PNB घोटाला : ED ने विभिन्न शहरों में 40 स्थानों पर छापे मारे, नीरव मोदी के घर पर भी हुई छापेमारी

PNB घोटाला : ED ने विभिन्न शहरों में 40 स्थानों पर छापे मारे, नीरव मोदी के घर पर भी हुई छापेमारी

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Feb 19, 2018 07:10 pm IST,  Updated : Feb 19, 2018 07:10 pm IST

अरबों रुपए के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को विभिन्न शहरों में 40 से ज्यादा स्थानों पर छापे मारे।

Enforcement Directorate- India TV Hindi
Enforcement Directorate

नई दिल्ली। अरबों रुपए के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को विभिन्न शहरों में 40 से ज्यादा स्थानों पर छापे मारे। एजेंसी ने मुंबई में 10 जगहों पर तथा अहमदाबाद और बेंगलुरू में छह-छह जगहों पर, चेन्नई में चार जगहों पर, सूरत में तीन, बिहार, लखनऊ, जालंधर और हैदराबाद में दो-दो जगहों पर तथा दिल्ली में एक स्थान पर छापेमारी की है। हीरा व्यापारी नीरव मोदी के मुंबई के वर्ली स्थित घर पर भी छापेमारी की गई है।

पहले की रिपोर्ट्स में ED के अधिकारियों से मिली जानकारी के आधार पर कहा गया था कि रविवार को वसंत कुंज स्थित एंबिएंस मॉल के गीतांजलि आउटलेट पर भी छापेमारी की गई। हालांकि मॉल ने बताया कि ईडी ने वसंत कुंज के एंबिएंस मॉल में कोई छापेमारी नहीं है। मॉल ने अपने जवाब में यह भी कहा कि हमारे यहां गीतांजलि का कोई आउटलेट नहीं है।

PNB में हुए 11,300 करोड़ रुपए के घोटाले के संबंध में ED ने शुक्रवार, शनिवार और रविवार को देश भर क्रमश: 35, 21 और 45 स्थानों पर छापेमारी की है। ED के प्रवक्ता अनिल रावल ने बताया कि शनिवार तक कुल 5,674 करोड़ रुपए मूल्य के हीरे, सोने और गहने जब्त किए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा