1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. PPE किट के लिए पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस का आईआईटी दिल्ली से करार

PPE किट के लिए पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस का आईआईटी दिल्ली से करार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 06, 2020 05:44 pm IST,  Updated : May 06, 2020 05:47 pm IST

करार के तहत पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस रिसर्च और डेवलपमेंट में सहयोग करेगा

PNB HF signs pact with IIT Delhi- India TV Hindi
PNB HF signs pact with IIT Delhi Image Source : PTI

नई दिल्ली। पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने स्वास्थ्य कर्मियों के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट बनाने को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-दिल्ली (आईआईटी-दिल्ली) से हाथ मिलाया है। करार के तहत पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस एक टिकाऊ (धोने और फिर से इस्तेमाल योग्य) पीपीई किट के निर्माण के लिए विशिष्ट प्रोटोटाइप सामग्री के शोध और विकास में सहयोग करेगा। पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने कहा कि इन पीपीई किट की आपूर्ति सरकारी अस्पतालों को की जाएगी।

कोविड-19 के मरीजों के इलाज में जुटे स्वास्थ्य कर्मियों को खुद को संक्रमित होने से बचाने के लिए पीपीई किट अत्यंत आवश्यक होती है। पीपीई किट की कमी की वजह से चिकित्सक, नर्स और अन्य अस्पताल कर्मियों में कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा