1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पीएनबी ने की ब्याज दर में 0.15 फीसदी की कटौती, एक दिन की एमसीएलआर रह गई 8.05 फीसदी

पीएनबी ने की ब्याज दर में 0.15 फीसदी की कटौती, एक दिन की एमसीएलआर रह गई 8.05 फीसदी

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : May 01, 2017 06:06 pm IST,  Updated : May 01, 2017 06:06 pm IST

सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अपनी सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.10 से 0.15 प्रतिशत कटौती की है।

पीएनबी ने की ब्याज दर में 0.15 फीसदी की कटौती, एक दिन की एमसीएलआर रह गई 8.05 फीसदी- India TV Hindi
पीएनबी ने की ब्याज दर में 0.15 फीसदी की कटौती, एक दिन की एमसीएलआर रह गई 8.05 फीसदी

इसके अलावा एक, तीन और छह माह और इसके साथ ही एक, तीन और पांच साल की अवधि के लिए नई एमसीएलआर दर में 0.10 प्रतिशत कटौती की गई है। इस कटौती के बाद एक साल की अवधि के लिए नई एमसीएलआर 8.35 प्रतिशत जबकि तीन साल की अवधि के लिए 8.50 प्रतिशत और छह माह की अवधि के लिए नई दर 8.30 प्रतिशत होगी। लक्ष्मी विलास बैंक ने भी एक साल की एमसीएलआर को 0.05 प्रतिशत घटाकर 9.70 प्रतिशत वार्षिक कर दिया। यह दर आज से लागू हो गई। बैंक मासिक आधार पर अपनी एमसीएलआर दर की समीक्षा करते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा