1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. PNB ने हाउसिंग फाइनेंस कंपनी में बेची अपनी 13.01 प्रतिशत हिस्‍सेदारी, मिलेंगे 1851 करोड़ रुपए

PNB ने हाउसिंग फाइनेंस कंपनी में बेची अपनी 13.01 प्रतिशत हिस्‍सेदारी, मिलेंगे 1851 करोड़ रुपए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 29, 2019 04:26 pm IST,  Updated : Mar 29, 2019 04:26 pm IST

दिसंबर 2018 के अंत में, पीएनबी के पास पीएनबी हाउसिंग में 32.79 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

punjab national bank- India TV Hindi
punjab national bank Image Source : PUNJAB NATIONAL BANK

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने कहा कि वह हाउसिंग फाइनेंस कंपनी पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस में अपनी कुछ हिस्सेदारी निजी इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक समूह और वैकल्पिक निवेश फर्म वर्दे पार्टनर्स को बेचेगी। यह सौदा 1,851.6 करोड़ रुपए में होगा। बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पीएनबी ने इस संबंध में शुक्रवार को समझौते पर हस्‍ताक्षर किए हैं। समझौते के तहत पंजाब नेशनल बैंक, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (पीएनबीएचएफ) में अपने 1,08,91,733 इक्विटी शेयर जनरल अटलांटिक समूह को 850 रुपए प्रति शेयर के भाव पर बेचेगी। इससे 925.80 करोड़ रुपए मिलेंगे। 

इसी प्रकार, पीएनबी ने वर्दे पार्टनर्स को भी 1,08,91,733 इक्विटी शेयर बेचने के लिए समझौता किया है। इससे भी 925.80 करोड़ रुपए बैंक की जेब में आएंगे। पीएनबी ने कहा कि इस सौदे के बाद भी वह पीएनबी हाउसिंग की प्रवर्तक और रणनीतिक शेयरधारक बनी रहेगी। 

दिसंबर 2018 के अंत में, पीएनबी के पास पीएनबी हाउसिंग में 32.79 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा