1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. न्यूनतम राशि नहीं रहने पर पीएनबी चालू खाताधारकों को ज्यादा भुगतान करना होगा

न्यूनतम राशि नहीं रहने पर पीएनबी चालू खाताधारकों को ज्यादा भुगतान करना होगा

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Sep 04, 2016 03:51 pm IST,  Updated : Sep 04, 2016 03:51 pm IST

PNB के चालू खाताधारकों को अक्टूबर से उनके खाते में त्रैमासिक आधार पर औसत न्यूनतम राशि नहीं रहने पर अब ज्यादा शुल्क भुगतान करना होगा।

For Current Account Only: मिनिमम बैलेंस नहीं रहने पर PNB के अकाउंट होल्डर्स को करना होगा ज्यादा भुगतान- India TV Hindi
For Current Account Only: मिनिमम बैलेंस नहीं रहने पर PNB के अकाउंट होल्डर्स को करना होगा ज्यादा भुगतान

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के चालू खाताधारकों को अक्टूबर से उनके खाते में त्रैमासिक आधार पर औसत न्यूनतम राशि नहीं रहने पर अब ज्यादा शुल्क भुगतान करना होगा। बैंक ने इस संबंध में दरों में परिवर्तन किया है। इस शुल्क का भुगतान मौजूदा आम चालू खाताधारकों और पीएनबी स्मार्ट बैंकिंग के चालू खाताधारकों पर एक अक्टूबर से प्रभावी होगा।

PNB स्मार्ट बैंकिंग के तहत सिल्वर श्रेणी के खाताधारक को अपने खाते में त्रैमासिक औसत राशि एक लाख रुपए रखनी होती है और इसे नहीं रखने की स्थिति में अब उन्हें 500 रुपए प्रति तिमाही देने होंगे पहले यह शुल्क 150 रुपए था। इसी तरह गोल्ड श्रेणी वालों के लिए यह न्यूनतम राशि दो लाख रुपए हैं जिसके नहीं रहने की स्थिति में उन्हें 1,000 रुपए का भुगतान करना होगा जो मौजूदा समय में 600 रुपए है। डायमंड श्रेणी वालों के लिए न्यूनतम राशि पांच लाख रुपए है जिस पर अब शुल्क 2,000 रुपए होगा जो वर्तमान में 1,500 रुपए है और प्लैटिनम खातों के लिए 10 लाख रुपए न्यूनतम राशि होना चाहिए जिसके लिए अब 4,000 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा।

ऐसे पहचानिए नकली करेंसी नोट

currency notes

indiatvpaisacurrency-(1)IndiaTV Paisa

indiatvpaisacurrency-(2)IndiaTV Paisa

indiatvpaisacurrency-(3)IndiaTV Paisa

indiatvpaisacurrency-(4)IndiaTV Paisa

indiatvpaisacurrency-(5)IndiaTV Paisa

ग्राहक अब कर सकेंगे लॉकर फैसिलिटी का असीमित उपयोग

पीएनबी ने अपने ग्राहकों के लिए लॉकर फैसिलिटी को असीमित उपयोग के लिए फ्री कर दिया है। इससे पहले ग्राहकों को एक साल में सिर्फ 12 बार ही लॉकर सुविधा का उपयोग फ्री होता था। अब बैंक ने इसे पूरी तरह से फ्री कर दिया गया है। इसका मतलब अब ग्राहक साल में कितनी भी बार इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। यह नियम 1 अगस्त 2016 से लागू हो चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा