1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. देश के मीडिया-इंटरटेनमेंट बाजार में सालाना 10.5% की तेजी, 4 साल में 2.91 लाख करोड़ होगा: PWC

देश के मीडिया-इंटरटेनमेंट बाजार में सालाना 10.5% की तेजी, 4 साल में 2.91 लाख करोड़ होगा: PWC

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Jun 08, 2017 08:31 am IST,  Updated : Jun 08, 2017 08:31 am IST

PWC की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2017 से 2021 के बीच भारतीय मीडिया व मनोरंजन क्षेत्र 10.5 फीसदी की चक्रवृद्धि सालाना वृद्धि दर CAGR से बढ़ेगा

देश के मीडिया-इंटरटेनमेंट बाजार में सालाना 10.5% की तेजी, 4 साल में 2.91 लाख करोड़ होगा: PWC- India TV Hindi
देश के मीडिया-इंटरटेनमेंट बाजार में सालाना 10.5% की तेजी, 4 साल में 2.91 लाख करोड़ होगा: PWC

नई दिल्ली। PWC की ताजा रिपोर्ट के अनुसार भारतीय मीडिया-मनोरंजन बाजार साल 2021 तक 2,91,000 करोड़ रुपए का होगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2017 से 2021 के बीच भारतीय मीडिया व मनोरंजन क्षेत्र 10.5 फीसदी की चक्रवृद्धि सालाना वृद्धि दर CAGR से बढ़ेगा। यह भी पढ़े: जीएसटी से सस्ते हो जाएंगे सिनेमा, केबल और डीटीएच सर्विस, देना होगा कम टैक्स

देश की GDP से ज्यादा तेज है मीडिया-इंटरटेनमेंट बाजार

PWC की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय मीडिया-मनोरंजन क्षेत्र की वृद्धि दर समग्र GDP वृद्धि दर से अधिक रहेगी। यह भी पढ़े: 2040 तक अमेरिका से आगे होगा भारत, बन सकता है दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति

सरकार कर रही है मीडिया सेक्टर में FDI बढ़ाने की तैयारी

सरकार मीडिया सेक्टर के लिए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) नियमों में ढील देने पर विचार कर रही है ताकि इनमें विदेशी निवेश बढ़ाया जा सके। सूत्रों ने कहा कि वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय जल्द ही प्रस्तावों पर अंतिम मंजूरी के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल में जा सकता है। सूत्रों के अनुसार सरकार प्रिंट मीडिया के कुछ क्षेत्रों में एफडीआई नियमों में ढील देने पर विचार कर रही है। इस समय सरकार समाचार पत्र प्रकाशन तथा वैज्ञानिक पत्रिकाओं के प्रकाशन सहित कुछ क्षेत्रों में कुछ शर्तों के साथ विदेशी निवेश की अनुमति दे रही है। यह भी पढ़े: भारत में 2016 के पहले दस महीने में 39,730 साइबर क्राइम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा