1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पहली तिमाही में कारोबार वृद्धि दो साल के शीर्ष पर रहने की उम्मीद: क्रिसिल

पहली तिमाही में कारोबार वृद्धि दो साल के शीर्ष पर रहने की उम्मीद: क्रिसिल

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Jul 07, 2016 06:38 pm IST,  Updated : Jul 07, 2016 06:38 pm IST

क्रिसिल की एक रिपोर्ट के अनुसार इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारतीय उद्योग जगत की कारोबार वृद्धि दो साल के शीर्ष यानी आठ फीसदी रहने की उम्मीद है।

CRISIL: पहली तिमाही में कारोबार ग्रोथ 8% रहने की उम्मीद, आईटी यूनिट्स ने किया अच्छा बिजनेस- India TV Hindi
CRISIL: पहली तिमाही में कारोबार ग्रोथ 8% रहने की उम्मीद, आईटी यूनिट्स ने किया अच्छा बिजनेस

नई दिल्ली। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की एक रिपोर्ट के अनुसार 30 जून को समाप्त इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारतीय उद्योग जगत की कारोबार वृद्धि दो साल के टॉप यानी आठ फीसदी रहने की उम्मीद है। इसके पीछे मुख्य वजह सूचना प्रौद्योगिकी जैसी इकाईयों का कारोबार रहा है। क्रिसिल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मार्च तिमाही में भारतीय उद्योग जगत के कारोबार में 6.5 फीसदी वृद्धि हुई जबकि इससे पिछली पांच तिमाहियों में यह 1-3 फीसदी बढ़ा था।

क्रिसिल ने अपने रिपोर्ट में कहा कि इस अवधि में कंपनियों की कमाई में वृद्धि हालांकि दीर्घावधि के औसत 12-15 फीसदी से नीचे है। लेकिन वास्तविक स्वरूप में अथवा महंगाई के समायोजन के बाद तस्वीर अच्छी दिखती है क्योंकि कारोबार की वृद्धि दर पिछले चार साल के औसत से अधिक है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि लेखा मानकों में भी कुछ अनोखे बदलाव देखने को मिल सकते हैं क्योंकि 500 करोड़ रुपए से ऊपर की नेट वर्थ वाली कंपनियों को जून 2016 की तिमाही से भारतीय मानक लेखा मानकों को अपनाना होगा। यह सभी आंकड़े 600 कंपनियों के डाटा पर आधारित हैं जो एनएसई के कुल बाजार पूंजीकरण का करीब 70 फीसदी है। हालांकि, इनमें तेल और गैस की कंपनियां शामिल नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- अमेरिका ने उठाए भारत की ग्रोथ पर सवाल, 7.5 फीसदी की दर वास्तविकता से अधिक

यह भी पढ़ें- मॉर्गन स्टेनली ने भारत की ग्रोथ रेट पर उठाए सवाल, कहा- बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया आंकड़ा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा