1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एअरइंडिया में हिस्सेदारी खरीदने में कोई दिलचस्पी नहीं: कतर एयरवेज सीईओ

एअरइंडिया में हिस्सेदारी खरीदने में कोई दिलचस्पी नहीं: कतर एयरवेज सीईओ

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Nov 07, 2019 02:59 pm IST,  Updated : Nov 07, 2019 02:59 pm IST

कतर एयरवेज की सरकारी एयरलाइन कंपनी एअर इंडिया में हिस्सेदारी खरीदने में कोई दिलचस्पी नहीं है क्योंकि सरकार की निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सिंगापुर और लंदन में रोडशो करने की योजना है।

IndiGo CEO Ronojoy Dutta (L) with Qatar Airways' CEO Akbar Al Bake during a business announcement of- India TV Hindi
IndiGo CEO Ronojoy Dutta (L) with Qatar Airways' CEO Akbar Al Bake during a business announcement of one-way codeshare agreement between Indigo and Qatar Airways, in New Delhi on Thursday Image Source : PTI

नयी दिल्ली। कतर एयरवेज की सरकारी एयरलाइन कंपनी एअर इंडिया में हिस्सेदारी खरीदने में कोई दिलचस्पी नहीं है क्योंकि सरकार की निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सिंगापुर और लंदन में रोडशो करने की योजना है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ने गुरुवार को यह बात कही। 

कतर एयरवेज के सीईओ अकबर अल बाकेर ने कहा कि वह इंडिगो में हिस्सेदारी खरीदने के इच्छुक हैं लेकिन यह सही समय नहीं है क्योंकि उनके प्रवर्तकों के बीच के मुद्दों को अभी तक सुलझाया नहीं जा सका है। इंडिगो ने गुरुवार को कतर एयरवेज के साथ कोड शेयर समझौता किया है।

बाकेर ने कहा, 'एअरइंडिया में हिस्सेदारी खरीदने में हमारी कोई दिलचस्पी नहीं है। हम इंडिगो में हिस्सेदारी खरीदने के इच्छुक हैं लेकिन यह सही समय नहीं है क्योंकि अभी भी प्रवर्तकों के बीच मुद्दों को हल नहीं किया जा सका है।'

इंडिगो भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी है। घरेलू यात्री बाजार में उसकी हिस्सेदारी करीब 48 प्रतिशत है। इंडिगो के प्रवर्तकों - राहुल भाटिया और राकेश गंगवाल के बीच कंपनी संचालन में कथित गंभीर खामियों को लेकर विवाद चल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा