1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आज से बदल गए रेलवे के नियम, एक फोन करके कैंसल करा सकेंगे ट्रेन रिजर्वेशन टिकट

आज से बदल गए रेलवे के नियम, एक फोन करके कैंसल करा सकेंगे ट्रेन रिजर्वेशन टिकट

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Apr 01, 2016 10:54 am IST,  Updated : Apr 01, 2016 10:57 am IST

आज से आप सिर्फ एक फोन कॉल करके रिजर्वेशन टिकट कैंसिल करवा सकते हैं। इसके अलावा 5 से 12 साल तक के बच्चे के लिए कन्फर्म सीट का नियम बदल गया है।

New Rules: आज से एक फोन करके कैंसल करा सकेंगे रेलवे रिजर्वेशन टिकट, बच्चों के लिए बदला कन्फर्म सीट का नियम- India TV Hindi
New Rules: आज से एक फोन करके कैंसल करा सकेंगे रेलवे रिजर्वेशन टिकट, बच्चों के लिए बदला कन्फर्म सीट का नियम

नई दिल्ली। रेलवे काउंटर से ली गई रिजर्वेशन टिकट को कैंसिल करना आसान हो गया है। आज से आप सिर्फ एक फोन कॉल करके टिकट कैंसिल करवा सकते हैं। आपको उसी वक्त टिकट काउंटर जाने की जरूरत नहीं है। रेलवे ने इस सुविधा की शुरुआत एक अप्रैल से कर दी है। इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए आपको रेलवे इंक्वायरी नंबर 139 पर फोन करना होगा, जिसके बाद आप घर बैठे बिना इंटरनेट के टिकट कैंसिल करवा सकते हैं। इसके अलावा 5 से 12 साल तक के बच्चे के लिए कन्फर्म सीट का नियम बदल गया है। अगर पूरी सीट चाहिए तो किराया पूरा देना होगा। सीट नहीं लेनी होगी, तो आधा किराया देना पड़ेगा। दूसरी ओर आज से वरिष्ठ नागरिकों के आरक्षण कोटे में 50 फीसदी बढ़ोतरी हो गई है। ब ट्रेन में उनके लिए करीब 90 सीटें आरक्षित होंगी। वहीं, 200 किलोमीटर तक की दूरी के जनरल टिकट से 3 घंटे के अंदर यात्रा करना जरूरी होगा।

ऐसे करवाएं टिकट कैंसिल

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक रेलवे टिकट कैंसिल कराने के लिए पैसेंजर को रेलवे इंक्वायरी नंबर 139 डायल कर कन्फर्म टिकट की डिटेल जानकारी देनी होगी।  फोन करने के बाद एक पासवर्ड (ओटीपी) मिलेगा। पैसेंजर को उसी दिन काउंटर पर जाना पड़ेगा और अपना पासवर्ड बताना होगा। इसके बाद उसे टिकट का किराया वापस मिलेगा।

जानिए रेलवे से जुड़े रोचक तथ्‍य

Indian Rail

rail-4  Indian Rail

rail-7 (1)Indian Rail

rail-1  Indian Rail

rail-6  Indian Rail

rail-2  Indian Rail

rail-3  Indian Rail

rail-5  Indian Rail

फोन पर टिकट कैंसिल कराने से ये होगा फायदा

किराया वापसी के नियमों में बदलाव के बाद पैसेंजर्स को रिजर्व टिकट को तय वक्त में कैंसिल कराने में कठिनाई हो रही थी, जिसके कारण उन्हें किराया वापस नहीं मिल पा रहा था। नए नियमों के मुताबिक, जरूरतमंद पैसेंजर्स को कन्फर्म टिकट पाने में मदद के लिए रेलवे ने टिकट रद्द कराने की राशि को दोगुना कर दिया था। दूसरी ओर दलालों और टिकट के ब्लैक मार्केटिंग करने वालों लोगों से उपभोक्ता को बचाया जा सकेगा।  तय वक्त पर काउंटर जाकर टिकट न कैंसिल करा पाने वालों को मिलेगी मदद। टिकट कैंसिल कराने के लिए फॉर्म नहीं भरना पड़ेगा। हालांकि, काउंटर पर जाना पड़ेगा लेकिन प्रॉसेस इजी हो जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा