1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पटरियां बिछाने में 80,000 करोड़ रुपए निवेश करेगी रेलवे, 19 किलोमीटर प्रति दिन बिछेगी पटरियां

पटरियां बिछाने में 80,000 करोड़ रुपए निवेश करेगी रेलवे, 19 किलोमीटर प्रति दिन बिछेगी पटरियां

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : May 12, 2016 09:47 pm IST,  Updated : May 12, 2016 09:47 pm IST

रेलवे नेटवर्क के विस्तार पर ध्यान केंद्रित करते हुए रेलवे ने नई पटरियां बिछाने के काम में तेजी लाते हुए 80,000 करोड़ रुपए निवेश करेगी।

80,000 करोड़ रुपए निवेश करेगी रेलवे, 19 किलोमीटर प्रति दिन बिछेगी पटरियां- India TV Hindi
80,000 करोड़ रुपए निवेश करेगी रेलवे, 19 किलोमीटर प्रति दिन बिछेगी पटरियां

नई दिल्ली। रेलवे नेटवर्क के विस्तार पर ध्यान केंद्रित करते हुए रेलवे ने नई पटरियां बिछाने के काम में तेजी लाने और इसे 19 किलोमीटर प्रति दिन करने का फैसला किया है। इससे अगले तीन साल में सीमेंट, इस्पात व केबल सहित अन्य सामग्री की खरीद में 80,000 करोड़ रुपए का रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। रेलवे बोर्ड के सदस्य (अभियांत्रिकी) वी के गुप्ता ने आज यह जानकारी दी। रेल पटरियां बिछाने की मौजूदा गति 7.8 किलोमीटर प्रति दिन है।

यह भी पढ़ें- शहरों की नई पहचान बनेंगे रेलवे स्टेशन, 400 स्टेशनों का होगा पुनर्विकास

इसी तरह रेलवे पटरियां बिछाने के काम की प्रगति पर निगाह रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करेगी। उन्होंने कहा, फिलहाल हम 7.8 किलोमीटर प्रति दिन की गति से रेल पटरियां बिछा रहे है। जो कि अगले साल बढ़कर 13 किलोमीटर प्रतिदिन हो जाएगी। हमारा लक्ष्य 2018-19 तक 19 किलोमीटर प्रतिदिन की गति हासिल करना है।

उन्होंने कहा कि सीमित पटरी क्षमता के चलते रेलवे भारी भीड़ भड़ाके का सामना कर रही है और उसका रेल नेटवर्क विस्तार पर जोर है। रेलवे ने 2014-15 में 1983 किलोमीटर लंबी रेल पटरियां बिछाई जिसे अगले साल बढाकर 2,828 किलोमीटर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- रेलवे को आगे ले जाने के लिए भारी निवेश जरूरी, सुरेश प्रभु ने कहा बिना टेक्‍नोलॉजी के आगे बढ़ना संभव नहीं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा