1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सरकार की बहुप्रतीक्षित गोल्ड बॉन्ड की तारीख आगे बढ़ी, आवेदनों की भारी संख्या को देखते हुए लिया फैसला

सरकार की बहुप्रतीक्षित गोल्ड बॉन्ड की तारीख आगे बढ़ी, आवेदनों की भारी संख्या को देखते हुए लिया फैसला

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Nov 25, 2015 11:50 am IST,  Updated : Nov 25, 2015 01:06 pm IST

आरबीआई ने सरकारी गोल्ड बॉन्ड जारी करने की तारीख को चार दिन आगे बढ़ाकर अब 30 नवंबर कर दिया है। आवेदनों की बड़ी संख्या को देखते हुए यह फैसला किया है।

सरकार की बहुप्रतीक्षित गोल्ड बॉन्ड  की तारीख आगे बढ़ी, आवेदनों की भारी संख्या को देखते हुए लिया फैसला- India TV Hindi
सरकार की बहुप्रतीक्षित गोल्ड बॉन्ड की तारीख आगे बढ़ी, आवेदनों की भारी संख्या को देखते हुए लिया फैसला

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने सरकारी गोल्ड बॉन्ड जारी करने की तारीख को चार दिन आगे बढ़ाकर अब 30 नवंबर कर दिया है। सेंट्रल बैंक ने आवेदनों की बड़ी संख्या को देखते हुए यह फैसला किया है। रिजर्व बैंक ने कहा है, बैंकों व डाकघरों को बड़ी संख्या में आवेदन मिले हैं। रिजर्व बैंक की ई कुबेर प्रणाली में आवेदनों को अपलोड करने के लिए बॉन्ड जारी करने की तारीख को 26 नवंबर 2015 से बढ़ाकर 30 नवंबर 2015 करने का फैसला किया गया है।

एक ग्राम की कीमत 2684 रुपए

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2,684 रुपए प्रति ग्राम गोल्ड बॉन्ड का रेट तय किया है। सॉवरेन गोल्ड बांड का उद्देश्य भौतिक गोल्ड खरीदने का एक अन्‍य विकल्प उपलब्ध कराना है। इस गोल्ड बांड स्कीम में निवेशकों को उनके द्वारा किए गए कुल निवेश पर 2.75 फीसदी ब्याज भी मिलेगा। इस स्कीम के तहत एक व्‍यक्ति एक साल में न्यूनतम 2 ग्राम और अधिकतम 500 ग्राम तक गोल्ड बांड खरीद सकता है।

गोल्ड बॉन्ड के नियम

यह स्कीम सिर्फ भारतीय निवेशकों के लिए होगी, जिसमें व्यक्तिगत तौर पर भी निवेश किया जा सकता है। इसके साथ ही अविभाजित हिन्दू परिवार, न्यास, विश्वविद्यालय और धर्मार्थ संस्थान भी निवेश कर सकते हैं। इसकी परिपक्वता अवधि 8 वर्ष होगी। लेकिन निवेशक पांच साल के बाद ही इसे दोबारा बेच सकेंगे। वित्‍त मंत्रालय के अनुसार गोल्ड बांड विभिन्‍न चरणों में जारी किया जाएंगे और इसकी तिथि पहले जारी की जाएगी। बांड का मूल्य भारतीय सर्राफा एवं आभूषण संघ लिमिटेड द्वारा जारी पिछले सप्ताह सोमवार से शुक्रवार के औसत बंद कीमत पर तय की जाएगी और इसको इसी मूल्य प्रणाली पर भुनाया जा सकेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा