1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. EMI पर छूट से कंपनियों के पास उपलब्ध होगी 2.1 लाख करोड़ रुपये की नकदी: क्रिसिल

EMI पर छूट से कंपनियों के पास उपलब्ध होगी 2.1 लाख करोड़ रुपये की नकदी: क्रिसिल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 21, 2020 10:47 pm IST,  Updated : Apr 21, 2020 10:51 pm IST

रिपोर्ट के मुताबिक बिजली, दूरसंचार, सड़क, कपड़े और उर्वरक क्षेत्रों की कंपनियों को सबसे अधिक लाभ

RBI EMI Moratorium- India TV Hindi
RBI EMI Moratorium Image Source : FILE

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा कर्ज किस्तों पर तीन महीने रोक का लाभ यदि सभी कंपनियां उठाती हैं, तो उनके पास 2.10 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त नकदी उपलब्ध होगी। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। क्रिसिल रेटिंग्स का यह अनुमान 100 क्षेत्रों की गैर-वित्तीय क्षेत्र की 9,300 कंपनियों के आकलन पर आधारित है। क्रिसिल इन कंपनियों की रेटिंग करती है। इसमें बिजली, दूरसंचार, सड़क, कपड़े और उर्वरक क्षेत्रों की कंपनियों को सबसे अधिक लाभ होगा। इनके पास कुल अतिरिक्त नकदी की करीब 47 प्रतिशत के बराबर राहत उपलब्ध होगी।

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक रिजर्व बैंक ने एक मार्च से 31 मई तक की ऋण किस्तों को चुकाने से छूट दी थी। इसमें मूलधन और ब्याज शामिल है। यदि सभी कंपनियां इस विकल्प को चुनती है तो उन्हें नकदी के तौर पर 2.10 लाख करोड़ रुपये की राहत मिलेगी। क्रिसिल ने कहा कि तीन महीने की अवधि में चुकाए जाने वाले कुल मूलधन और ब्याज का आकलन कर यह अनुमान लगाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा