1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने तिरुमाला मंदिर में चढ़ाए 1.10 करोड़ रुपये, इस काम में होंगे खर्च

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने तिरुमाला मंदिर में चढ़ाए 1.10 करोड़ रुपये, इस काम में होंगे खर्च

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Aug 26, 2019 11:21 am IST,  Updated : Aug 26, 2019 11:21 am IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने तिरुमला के पास स्थित भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर में रविवार को 1.11 करोड़ रुपये का चंदा चढ़ाया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। 

Tirumala temple- India TV Hindi
Tirumala temple

तिरुपति। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने तिरुमला के पास स्थित भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर में रविवार को 1.11 करोड़ रुपये का चंदा चढ़ाया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। ​कंपनी के एक प्रतिनिधि ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम्स के विशेष अधिकारी ए. वी. धर्मा रेड्डी को 1.10 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा।

मंदिर के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। कंपनी ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम्स से इस धन का इस्तेमाल मंदिर द्वारा श्रद्धालुओं के लिये चलाये जाने वाली नि:शुल्क भोजन योजना में करने का निवेदन किया। 

अधिकारी ने कहा कि इस योजना से रोजाना करीब एक लाख लोग लाभान्वित होते हैं। इसे मंदिर के पास 1985 से अब तक जमा हुए 1000 करोड़ रुपये से अधिक के कोष पर प्राप्त ब्याज से चलाया जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा