1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रचा नया इतिहास, कंपनी का बाजार पूंजीकरण 15 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रचा नया इतिहास, कंपनी का बाजार पूंजीकरण 15 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 03, 2021 07:10 pm IST,  Updated : Sep 03, 2021 07:10 pm IST

कारोबार के दौरान रिलायंस का शेयर 4.38 प्रतिशत तक चढ़कर 2,394.30 रुपये प्रति इक्विटी तक पहुंच गया था। बाजार मूल्यांकन के हिसाब से सबसे बड़ी कंपनी का शेयर सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में रहा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रचा नया इतिहास, कंपनी का बाजार पूंजीकरण 15 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा- India TV Hindi
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रचा नया इतिहास, कंपनी का बाजार पूंजीकरण 15 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा Image Source : FILE

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) शुक्रवार को उछलकर रिकार्ड 15 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया। एमकैप का यह स्तर हासिल करने वाली रिलायंस देश की पहली कंपनी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में तेजी के साथ कंपनी का एमकैप बीएसई में कारोबार समाप्त होने के बाद 15,14,017.50 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी का शेयर 4.12 प्रतिशत चढ़कर 2,388.25 रुपये प्रति इक्विटी पर पहुंच गया। 

कारोबार के दौरान रिलायंस का शेयर 4.38 प्रतिशत तक चढ़कर 2,394.30 रुपये प्रति इक्विटी तक पहुंच गया था। बाजार मूल्यांकन के हिसाब से सबसे बड़ी कंपनी का शेयर सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन इस साल जून में 14 लाख करोड़ रुपये को पार किया था। रिलायंस के शेयर में तेजी से बाजार को भी समर्थन मिला और सेंसेक्स पहली बार शुक्रवार को 58,000 के ऊपर बंद हुआ। रिलायंस का शेयर इस साल अब तक 20 प्रतिशत से अधिक मजबूत हो चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा