1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रिलायंस जियो का सबसे बड़ा ऑफर, सभी कंपनियों के हैंडसैट खरीदने पर 3 महीने फ्री 4G डेटा

रिलायंस जियो का सबसे बड़ा ऑफर, सभी कंपनियों के हैंडसैट खरीदने पर 3 महीने फ्री 4G डेटा

 Published : Jul 21, 2016 12:22 pm IST,  Updated : Jul 21, 2016 12:22 pm IST

रिलायंस सभी मोबाइल फोन निर्माता कंपनियों से करार करने जा रही है। जिसके तहत फोन खरीदने पर 3 महीने रिलायंस जियो की फ्री सर्विस का फायदा उठाने का मौका मिलेगा।

रिलायंस Jio का सबसे बड़ा ऑफर, सभी कंपनियों के हैंडसैट खरीदने पर 3 महीने फ्री 4G डेटा- India TV Hindi
रिलायंस Jio का सबसे बड़ा ऑफर, सभी कंपनियों के हैंडसैट खरीदने पर 3 महीने फ्री 4G डेटा

नई दिल्‍ली। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलाइंस जियो ने अपने कॉमर्शियल ऑपरेशन शुरू होने से पहले सबसे बड़े धमाके की तैयारी में है। कंपनी जल्‍द ही सभी मोबाइल फोन निर्माता कंपनियों से करार करने जा रही है। जिसके तहत कस्‍टमर्स को किसी भी कंपनी का फोन खरीदने पर 3 महीने रिलायंस जियो की फ्री सर्विस का फायदा उठाने का मौका मिलेगा। अभी तक यह ऑफर सिर्फ रिलायंस के ही लाइफ मोबाइल खरीदने पर मिल रही थी। पिछले हफ्ते ही रिलायंस ने सैमसंग के साथ भी इसी प्रकार का करार किया है।

रिलायंस जियो ने सैमसंग के साथ की साझेदारी, स्मार्टफोन खरीदने पर तीन महीने तक मिलेगा फ्री इंटरनेट

माना जा रहा है कि रिलायंस 15 अगस्‍त से 4जी सर्विस की ऑफीशियल शुरुआत कर देगा। ऐसे में तीन महीने तक फ्री डाटा और फोन कॉल्स का फायदा ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले इसके लिए कंपनी तैयारियों में जुटी हुई है। खबर है कि कंपनी Apple के साथ फिलहाल बातचीत जारी है। फिलहाल रिलाइंस जियो अपनी सर्विस को और बेहतर बनाने के लिए काम कर रहा है। यह सर्विस प्राइस बैंड में मिलेगी, यानी कम से कम और ज्यादा से ज्यादा का रिचार्ज करवाने का भी ऑप्शन होगा। ट्रायल के लिए कुछ लोगों को सिम दी भी गई है। जियो अबतक सबसे सस्ता इंटरनेट मुहैया करवाने वाली कंपनी बनने की और अग्रसर है।

तस्वीरों में देखिए LYF के स्मार्टफोन

lyf Smart Phone

lyf-flamelyf-flame

lyf-5 lyf Smart Phone

lyf-3 lyf Smart Phone

lyf-4 lyf Smart Phone

lyf-2 lyf Smart Phone

lyf-1 lyf Smart Phone

Reliance 15 अगस्‍त से शुरू कर सकती है Jio की 4G सर्विस, 80 रुपए में मिलेगा 1 GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

अंबानी ने जियो को लॉन्च करते वक्त कहा था कि यह इंटरनेट की स्पीड को 40 से 80 गुना बढ़ाने वाली सर्विस होगी। फिलहाल कंपनी LYF के स्मार्टफोन के साथ अपनी 4जी सिम दे रही है। कंपनी से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक रिलायंस डुअल सिम वाले स्‍मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों से जुड़ने में ज्‍यादा दिलचस्‍पी ले रहा है। क्‍योंकि नई सर्विस का उपयोग करने के लिए यूजर्स डुअल सिम वाले स्‍मार्टफोन का प्रयोग ही ज्‍यादा करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा