1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रिलायंस जियो वाहन टेलीमैटिक्स क्षेत्र में उतरेगी इस साल, मोबाइल पर मिलेगी ईंधन और बैटरी की जानकारी

रिलायंस जियो वाहन टेलीमैटिक्स क्षेत्र में उतरेगी इस साल, मोबाइल पर मिलेगी ईंधन और बैटरी की जानकारी

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Jan 18, 2017 06:25 pm IST,  Updated : Jan 18, 2017 06:25 pm IST

रिलायंस जियो इन्फोकॉम वाहन टेलीमैटिक्स क्षेत्र में उतरने जा रहा है। कंपनी ऐसा उपकरण पेश करने जा रही है जो वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करेगा।

रिलायंस जियो वाहन टेलीमैटिक्स क्षेत्र में उतरेगी इस साल, मोबाइल पर मिलेगी ईंधन और बैटरी की जानकारी- India TV Hindi
रिलायंस जियो वाहन टेलीमैटिक्स क्षेत्र में उतरेगी इस साल, मोबाइल पर मिलेगी ईंधन और बैटरी की जानकारी

नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाला दूरसंचार उपक्रम रिलायंस जियो इन्फोकॉम वाहन टेलीमैटिक्स क्षेत्र में उतरने जा रहा है। कंपनी ऐसा उपकरण पेश करने जा रही है जो वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करेगा। वाहन मालिक को मोबाइल एप के जरिए ईंधन और बैटरी के बारे में अलर्ट करेगा।

उद्योग के एक सूत्र ने कहा, रिलायंस जियो कार से जुड़े उपकरण के साथ तैयार है। इसमें कई खूबियां हैं। मसलन चोरी किए जाते समय कार रक जाएगी। कार कहां जा रही है इसके बारे में मालिक को अलर्ट करेगी। इसके अलावा इससे कार को ढूंढा भी जा सकेगा और कार के अंदर ही वाईफाई की सुविधा उपलब्ध होगी। कार मालिक को इनका लाभ लेने के लिए जियो सिम का इस्तेमाल करना होगा।

कंपनी की वाहन कंपनियों के साथ इस बारे में बातचीत अग्रिम चरण में हे। इसे जल्द पेश किए जाने की तैयारी है।

सूत्र ने कहा कि इसका मूल्य कई कारकों से तय होगा, लेकिन कार से जुड़े उपकरण का दाम अनुमानत: जियो माईफाई उपकरण के समान या कम होगा, जो करीब 2,000 रुपए होगा।

तस्‍वीरों में देखिए ज्‍यादा बैटरी बैकअप वाले सस्‍ते स्‍मार्टफोन

Smartphones With 3000 battery under Rs 9000

videocon_krypton3IndiaTV Paisa

Intex-AquaIndiaTV Paisa

Intex-Aqua-Ace-MiniIndiaTV Paisa

Lyf-Water-7 IndiaTV Paisa

Yu-Yureka-SIndiaTV Paisa

  • जियो के कार प्रबंधन उपकरण के जरिये मालिक को यह जानकारी मिल सकेगी कि ड्राइवर उनकी कार कहां चला रहा है।
  • कार की आवाजाही एक भौगोलिक क्षेत्र तक सीमित रहेगी, किसी भी दूरदराज के क्षेत्र से कार का एसी शुरू किया जा सकेगा।
  • कर खराब होने की सूचना मिल सकेगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा