Monday, February 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मुकेश अंबानी: इस साल भी नहीं बढ़ी सैलरी, लगातार 9वें साल मिलें 15 करोड़ रुपए

मुकेश अंबानी: इस साल भी नहीं बढ़ी सैलरी, लगातार 9वें साल मिलें 15 करोड़ रुपए

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का वार्षिक वेतन लगातार 9वें साल 15 करोड़ रुपए पर ही कायम है। अंबानी ने शेयर विकल्प भी नहीं लिया है

Ankit Tyagi
Published : Jun 28, 2017 12:38 pm IST, Updated : Jun 28, 2017 12:44 pm IST
मुकेश अंबानी की सैलरी इस साल भी नहीं बढ़ी, लगातार 9वें साल मिलें 15 करोड़ रुपए- India TV Paisa
मुकेश अंबानी की सैलरी इस साल भी नहीं बढ़ी, लगातार 9वें साल मिलें 15 करोड़ रुपए

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी का वार्षिक वेतन लगातार 9वें साल 15 करोड़ रुपए पर ही कायम है। यही नहीं अंबानी ने शेयर विकल्प भी नहीं लिया है जो कि कंपनी के निदेशक मंडल के अन्य निदेशकों को मिला है। आपकों बता दें इस बात का खुलासा रिलायंस इंडस्ट्रीज की 2016-17 की वार्षिकि रिपोर्ट में किया गया है। यह भी पढ़े: फोर्ब्‍स की ग्‍लोबल गेम चेंजर लिस्‍ट के बाद अब मुकेश अंबानी लाइट रीडिंग के ‘हाल ऑफ फेम 2017’ में भी हुए शामिल

मुकेश अंबानी ने हीं बढ़ा वेतन 

रिलायंस इंडस्ट्रीज की 2016-17 की वार्षिकि रिपोर्ट में कहा गया है कि चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक का वेतन पैकेज 15 करोड़ रुपए पर ही कायम है। हालांकि, उनका मंजूर वेतन पैकेज 38.75 करोड़ रुपए है। यह उनकी प्रबंधन स्तर पर कम वेतन लेकर उदाहरण प्रस्तुत करने की इच्छा को दर्शाता है। यह भी पढ़े: Forbes: Jio के दम पर मुकेश अंबानी ग्लोबल गेम चेंजर की लिस्ट में टॉप पर, FREE सर्विस ने बदली लाखों लोगो की जिदंगी

अंबनी सालाना करीब 24 करोड़ रुपए छोड़ रहे हैं

सबसे अमीर भारतीय मुकेश अंबानी ने अपना वेतन, लाभ, भत्ते और कमीशन को साल 2008-09 से 15 करोड़ रुपए पर कायम रखा है। यानी वह सालाना करीब 24 करोड़ रुपए छोड़ रहे हैं। यह भी पढ़े: Jio की फ्री सर्विस के बावजूद मुकेश अंबानी हो रहे है मालामाल, जानिए कैसे

साल 2009 में अंबानी ने खुद तय किया था अपना वेतन

अंबानी ने अक्टूबर, 2009 में अपना वेतन स्वैच्छिक रुप से 15 करोड़ रुपए पर सीमित किया था। उस समय मुख्य कार्यकारियों के वेतन को उचित रखने को लेकर बहस छिड़ी थी। अंबानी का वेतन इसी स्तर पर कायम है जबकि कंपनी के सभी अन्य कार्यकारी निदेशकों को शेयर विकल्प मिला हुआ है।यह भी पढ़े: मुकेश अंबानी ने जियो कस्टमर्स को लिखी चिट्ठी, कहा- सर्विस में जल्द होगा सुधार, किया बेस्ट सर्विस का वादा

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement