1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Freedom 251 के बाद रिंगिंग बेल्‍स लॉन्‍च करेगी सबसे सस्‍ता LED टीवी, इसी महीने हो सकता है लॉन्‍च

Freedom 251 के बाद रिंगिंग बेल्‍स लॉन्‍च करेगी सबसे सस्‍ता LED टीवी, इसी महीने हो सकता है लॉन्‍च

 Published : Jul 06, 2016 10:58 am IST,  Updated : Jul 06, 2016 10:58 am IST

Freedom 251 लॉन्‍च कर विवादों में फंसी रिंगिंग बेल्‍स एक और धमाका करने जा रही है। अब कंपनी भारत का सबसे सस्‍ता एलईडी टीवी पेश करेगी।

Freedom 251 के बाद रिंगिंग बेल्‍स लॉन्‍च करेगी सबसे सस्‍ता LED टीवी, इसी महीने हो सकता है लॉन्‍च- India TV Hindi
Freedom 251 के बाद रिंगिंग बेल्‍स लॉन्‍च करेगी सबसे सस्‍ता LED टीवी, इसी महीने हो सकता है लॉन्‍च

नई दिल्‍ली। दुनिया का सबसे सस्‍ता स्मार्टफोन Freedom 251 लॉन्‍च कर विवादों में फंसी रिंगिंग बेल्‍स एक और धमाका करने जा रही है। अब कंपनी भारत का सबसे सस्‍ता एलईडी टीवी पेश करेगी। कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमतों की घोषणा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि इसकी कीमत 10,000 रुपए से भी कम होगी। कंपनी के के मुताबिक रिंगिंग बैल्‍स ने 251 रुपए वाले स्‍मार्टफोन की डिलिवरी शुरू कर दी है। लेकिन फिलहाल किसी भी यूजर्स के पास से इसके मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।

मोबाइल फोन की कीमत में आएगा एलईडी टीवी

कंपनी जल्‍द ही 32 इंच का हाई डेफिनेशन वाला एलईडी टीवी भी लॉन्‍च करने जा रहा है। इसका नाम फ्रीडम होगा। कंपनी इसे जुलाई में लॉन्‍च कर सकती है। माना जा रहा है कि यह भारत का सबसे सस्‍ता एलईडी टीवी होगा। पिछले महीने कंपनी के सीईओ मोहित गोयल ने बताया था कि आज बाजार में जहां 32 इंच के एलईडी टीवी की रेंज 13000 रुपए से शुरू होती है। वहीं फ्रीडम एलईडी की कीमत 10000 रुपए से भी कम होगी। गोयल के मुताबिक हमने पुराने अनुभव से सीख लेते हुए एलईडी की एक लाख यूनिट तैयार कर ली हैं। ऐसे में लॉन्‍च के दो दिन के भीतर इसकी डिलिवरी भी शुरू कर दी जाएगी।

तस्वीरों में देखिए फ्रीडम 251 फोन को

smartphone at 251

unnamed (3)  IndiaTV Paisa

Untitled-1 (11)  IndiaTV Paisa

Untitled-1 (8)   IndiaTV Paisa

Capture3 (6)   IndiaTV Paisa

Capture5 (6)   IndiaTV Paisa

Untitled-2 (8)   IndiaTV Paisa

फ्रीडम 251 की डिलिवरी पर संशय

कंपनी के मुताबिक दुनिया के सबसे सस्‍ते फोन की डिलिवरी शुरू कर दी गई है। लेकिन अभी तक किसी भी यूजर के पास इसके पहुंचने की खबर नहीं आई है। ऐसे में फोन को लेकर अभी भी संशय की स्थिति बनी हुई है। इससे पहले कंपनी ने कहा था कि रिंगिंग बैल्‍स 30 जून से देश के सबसे सस्‍ते स्‍मार्टफोन की बिक्री शुरू कर देगी। लेकिन फिर इसे टाल कर 7 जुलाई कर दिया गया था। कंपनी के मुताबिक इस फोन की 2 लाख यूनिट तैयार कर ली हैं। कंपनी अब हर महीने 2 लाख फोन बेचेगी। इसके साथ ही कंपनी दोबारा से इस फोन का रजिस्‍ट्रेशन शुरू करने जा रही है।

Freedom 251 पर फिर संकट, हर फोन में 900 रुपए के घाटे के बाद प्रसिडेंट ने छोड़ी कंपनी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा