1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. चेतावनी! अगर गाड़ी चलाते समय की ये गलती तो लाइसेंस हो जाएगा जब्त, कटेगा 2000 रुपए का चालान

चेतावनी! अगर गाड़ी चलाते समय की ये गलती तो लाइसेंस हो जाएगा जब्त, कटेगा 2000 रुपए का चालान

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 11, 2021 04:50 pm IST,  Updated : Mar 11, 2021 04:51 pm IST

यातायात नियमों का पालन नही करना अपको बहुत भारी पड़ने वाला है। वाहन चलाते समय नियमों का पालन नही करने वालों के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने चेतावनी जारी की है।

चेतावनी! अगर गाड़ी चलाते समय की ये गलती तो लाइसेंस हो जाएगा जब्त, कटेगा 2000 रुपए का चालान- India TV Hindi
चेतावनी! अगर गाड़ी चलाते समय की ये गलती तो लाइसेंस हो जाएगा जब्त, कटेगा 2000 रुपए का चालान Image Source : @MORTHINDIA

नई दिल्ली: यातायात नियमों का पालन नही करने वालों के लिए बहुत जरुरी खबर है। यातायात नियमों का पालन नही करना अपको बहुत भारी पड़ने वाला है। वाहन चलाते समय नियमों का पालन नही करने वालों के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी मंत्रालय ने कार चालकों के लिए जारी की है। मंत्रालय ने कहा है कि मोटर वाहन अधिनियम की धारा 183 के अनुसार अगर आप तय सीमा से ज्यादा गति से वाहन चलाते है हुए पकड़े जाते है तो पहली बार आपके ऊपर 1000-2000 रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है वहीं आपका ड्राइविंग लाइसेंस भी जब्त किया जा सकता है। 

इसके अलावा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 180 के अनुसार अगर आप कार चलाते समय अगर आपको ट्रैफिक पुलिस द्वारा रोका जाता है और आपसे ड्राइविंग लाइसेंस मांगा जाता है। ऐसे में अगर आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस नही है तो आपका 5000 रुपए का चालान कट सकता है और इसके साथ 3 महीने तक की जेल भी आपको हो सकती है। सड़क परिवहन मंत्रालय ने हाल ही में इसकी जानकारी देते हुए इसे लेकर चेतावनी जारी की थी।

वहीं मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के अनुसार अगर आप कार में शराब पीते हुए पकड़े जाते है तो आपको पहली बार ऐसा करने पर 10000 या 6 महीने की जेल हो सकती है और फिर दोबार ऐसी गलती करते हुए पकड़े जाने पर 2 साल की जेल और 15000 रुपए का जुर्मना देना पड़ सकता है। 

चेतावनी! अगर गाड़ी चलाते समय की ये गलती तो लाइसेंस हो जाएगा जब्त, कटेगा 2000 रुपए का चालान
Image Source : @MORTHINDIAचेतावनी! अगर गाड़ी चलाते समय की ये गलती तो लाइसेंस हो जाएगा जब्त, कटेगा 2000 रुपए का चालान

ड्राइविंग से संबंधित दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी

नई ट्रैफिक रूल्स के अंतर्गत वाहन चालक को अपने सभी दस्तावेजों को मोबाइल पर स्टोर कर सकते है। इससे उन्हें कोई भी दस्तावेज भौतिक तौर पर अपने साथ नहीं रखने होंगे। यदि ट्रैफिक पुलिस ड्राइविंग लाइसेंस या फिर अन्य दस्तावेज मांगती है तो वाहन चालक सॉफ्ट कॉपी दिखा सकता है।

सड़क सुरक्षा नियम 2020

  1. नए कानून के तहत ड्राइविंग लाइसेंस नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगो पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जायेगा। सड़क पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने पर 1,000 से 2,000 रुपए का जुर्माना लगेगा।
  2. सड़क सुरक्षा नियम के तहत  अगर कोई नाबालिक के गाड़ी चलता हुआ पकड़ा गया तो उसे 25 हज़ार रुपए का जुर्माना भरना होगा और उसकी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जायेगा और नाबालिक का ड्राइविंग लाइसेंस 25 की उम्र तक नहीं बन पायेगा।
  3. New Traffic Rules के अंतर्गत अब जो लोग ड्राइविंग करते समय मोबाइल पर बात करने वालो, ट्रैफिक जम्प करने वालों को, गलत दिशा में ड्राइव करने वालो को, खतरनाक ड्राइविंग करने वालो को और बेवजह ट्रैफिक जाम करने वालो भारी जुर्माना देना होगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा