1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. राष्ट्रपति का मुखौटा लगाकर लुटेरों ने लूट लिए कई ATM, पुलिस ने की गिरफ्तारी

राष्ट्रपति का मुखौटा लगाकर लुटेरों ने लूट लिए कई ATM, पुलिस ने की गिरफ्तारी

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jul 25, 2017 10:56 am IST,  Updated : Jul 25, 2017 05:40 pm IST

डेली मेल की वेबसाइट के मुताबिक दोनो भाइयों पर आरोप है कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मुखौटा लगाकर दर्जनों ATM को लूटा है।

राष्ट्रपति का मुखौटा लगाकर लुटेरों ने लूट लिए कई ATM, पुलिस ने की गिरफ्तारी- India TV Hindi
राष्ट्रपति का मुखौटा लगाकर लुटेरों ने लूट लिए कई ATM, पुलिस ने की गिरफ्तारी

इटली। किसी देश के सर्वोच्च नेता का मुखौटा लगाकर भी क्या कोई चोरी कर सकता है? जी हां, ऐसा मामला सामने आया है। घटना इटली की है, जहां पर पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। अंग्रेजी समाचार पत्र डेली मेल की वेबसाइट के मुताबिक दोनो भाइयों पर आरोप है कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मुखौटा लगाकर दर्जनों ATM मशीनों को लूटा है। पुलिस के मुताबिक दोनो भाइयों ने हॉलिवुड की फिल्म द जैकल से प्रेरित होकर यह लूट की है।

डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक पुलिस ने बताया कि दोनो भाइयों ने इटली के उत्तरी शहर तूरिन में स्थित ATM मशीनों को अपना लक्ष्य बनाया था। मशीनों के कैबिन में लगे सीसीटीवी कैमरों से पता चला कि एक भाई ने ट्रंप का मुखौटा पहनकर कैमरे को बंद किया और बाद में हल्का ब्लास्ट कर मशीन के कैश चेंबर को तोड़ा।

दोनो भाइयों में से एक की उम्र 26 साल और दूसरे की 30 साल बताई जा रही है, पुलिस ने दोनो भाइयों से लूट में इस्तेमाल होने वाला दूसरा सामान भी जब्त किया है। लूट को अंजाम देने के लिए ATM मशीन तोड़ने के लिए इस्तेमाल होने वाले औजारों के साथ डोनाल्ड ट्रंप के मुखौटे भी बरामद किए गए हैं। इसके अलावा लूटा गया कैश भी पकड़ा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा