1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रोहित गुप्‍ता बने ASCI के नए चेयरमैन, सुभाष कामथ को चुना गया उपाध्‍यक्ष

रोहित गुप्‍ता बने ASCI के नए चेयरमैन, सुभाष कामथ को चुना गया उपाध्‍यक्ष

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 19, 2019 05:59 pm IST,  Updated : Sep 19, 2019 05:59 pm IST

मीडिया ब्रांड्स प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शशि सिन्हा को एक बार फिर मानद कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Rohit Gupta, elected the New Chairman of ASCI- India TV Hindi
Rohit Gupta, elected the New Chairman of ASCI Image Source : ROHIT GUPTA, ELECTED THE

नई दिल्‍लीएडवर्टाइज़िंग स्टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया (एएससीआई) की 33वीं वार्षिक आम बैठक में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स के अध्यक्ष रोहित गुप्ता को सर्वसम्मति से एएससीआई के बोर्ड ऑफ़ गवर्नर्स का अध्यक्ष चुना गया। रोहित गुप्ता के पास उपभोक्ता, मीडिया और मनोरंजन के उद्योगों में प्रमुख नेतृत्व पदों पर 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है।

बीबीएच कम्युनिकेशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक सहयोगी सुभाष कामथ को उपाध्यक्ष चुना गया और मीडिया ब्रांड्स प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शशि सिन्हा को एक बार फिर मानद कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्यों के रूप में गिरीश अग्रवाल (निदेशक, दैनिक भास्कर समूह), विकास अग्निहोत्री (निदेशक बिक्री, गूगल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड), प्रसून बासु (अध्यक्ष-दक्षिण एशिया, नीलसन (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड), हरीश भट्ट (निदेशक, टाटा ग्लोबल बेवरेजेज़ लिमिटेड), मधुसूदन गोपालन (मुख्य कार्यकारी अधिकारी, प्रॉक्टर एंड गैंबल हाइजीन एंड हेल्थ केयर लिमिटेड), संदीप कोहली (कार्यकारी निदेशक और उपाध्यक्ष, पर्सनल केयर हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड), एस.के. पालेकर (अनुबंधक प्रोफेसर एवं सलाहकार, एक्सिक्यूटिव एजुकेशन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी), एन.एस. राजन (प्रबंध निदेशक, केचम सम्पर्क प्राइवेट लिमिटेड), अबंति शंकरनारायणन (पूर्व उपाध्यक्ष, सीआईएबीसी), डी शिवकुमार (समूह कार्यकारी अध्यक्ष, आदित्य बिड़ला मैनेजमेंट कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड), उमेश श्रीखंडे (मुख्य कार्यकारी अधिकारी, टैपरुट इंडिया कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड), के.वी. श्रीधर (संस्थापक और मुख्य क्रिएटिव ऑफिसर (निदेशक), हाइपर कलेक्टिव क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड), शिवकुमार सुंदरम (अध्यक्ष आय, बेनेट कोलमन एंड कंपनी लिमिटेड) को शामिल किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा