नयी दिल्ली। भारतीय नौसेना इस समय भविष्य के युद्धपोतों के विकास पर फोकस कर रही है। भारतीय सेना के इस बड़े अभियान में दुनिया की दिग्गज कंपनियां भी अपना सहयोग देने की इच्छा जता रही हैं। इस बीच एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र की कंपनी रोल्स रॉयस ने बुधवार को कहा कि वह भारतीय नौसेना के 'फ्लीट ऑफ द फ्यूचर' के लिए इलेक्ट्रिक युद्धपोतों के विकास के लिए उसके साथ साझेदारी करने को इच्छुक है।
Related Stories
रोल्स रॉयस ने एक बयान में कहा कि कंपनी भारतीय नौसेना के ग्राहकों को ब्रिटेन के आगामी कैरियर स्ट्राइक ग्रुप टूर के तहत भारत की नौसेना आधुनिकीकरण आवश्यकताओं के लिए अनुकूलित बिजली और प्रणोदन समाधान के डिजाइन, निर्माण और वितरित करने की अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए तैयार है।
रोल्स-रॉयस के अध्यक्ष (भारत और दक्षिण एशिया), किशोर जयरामन ने कहा कि कैरियर स्ट्राइक ग्रुप टूर कंपनी के लिए नौसेना बिजली और प्रणोदन में दशकों के नवाचार के परिणामों को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि भारत ने अपने भविष्य के बेड़े की कल्पना की है, देश के रक्षा आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भरता लक्ष्यों को हासिल करने में मदद करने की हमारी प्रतिबद्धता हमेशा की तरह दृढ़ है।’’