1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. SBI पर लगा 7 करोड़ रुपए का जुर्माना, FEMA एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

SBI पर लगा 7 करोड़ रुपए का जुर्माना, FEMA एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jun 05, 2018 08:30 am IST,  Updated : Jun 05, 2018 08:53 am IST

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) पर 7 करोड़ रुपए का जुर्माना लगा है। बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई FEMA एक्ट के तहत की गई है। सोमवार शाम को बैंक ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को इस जुर्माने के बारे में जानकारी दी है

Rs 7 crore penalty imposed on SBI- India TV Hindi
Rs 7 crore penalty imposed on SBI

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) पर 7 करोड़ रुपए का जुर्माना लगा है। बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई FEMA एक्ट के तहत की गई है। सोमवार शाम को बैंक ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को इस जुर्माने के बारे में जानकारी दी है।

SBI की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक वैंक में विलय हो चुके स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर (SBT) की अशोक मार्ग स्थित शाखा को 2011 के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) की तरफ से रकम लेनदेन में हुई गड़बड़ी को लेकर 2 बार नोटिस भेजा गया था। यह नोटिस मार्च 2009 और अगस्त 2010 में हुई लेनदेन की गड़बड़ियों को लेकर था।

ED से नोटिस मिलने के बाद बैंक ने अपना जवाब प्रवर्तन निदेशालय को सौंपा, जवाब मिलने के बाद संबधित फैसला सुनाने वाली संस्था ने बैंक को दोषी पाया और FEMA 1999 के सेक्शन 13 (1) के तहत बैंक पर 7 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है।

Rs 7 crore penalty imposed on SBI
Rs 7 crore penalty imposed on SBI

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा