1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे गिरकर 74.35 रुपए पर बंद

डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे गिरकर 74.35 रुपए पर बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 17, 2021 08:06 pm IST,  Updated : Aug 17, 2021 08:06 pm IST

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 74.23 पर लगभग अपरिवर्तित खुला, लेकिन बाद में यह लुढ़कता हुआ 74.35 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे गिरकर 74.35 रुपए पर बंद- India TV Hindi
डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे गिरकर 74.35 रुपए पर बंद Image Source : FILE

मुंबई: विदेशी बाजारों में डॉलर की मजबूती से अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे गिरकर 74.35 (अस्थायी) रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 74.23 पर लगभग अपरिवर्तित खुला, लेकिन बाद में यह लुढ़कता हुआ 74.35 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान एक समय रुपया 74.21 के दिन के उच्च स्तर और 74.36 के निम्नतम स्तर तक गया। पारसी नववर्ष के कारण सोमवार को बाजार बंद था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत बढ़कर 92.68 हो गया। वैश्विक मानक माने जाने वाला ब्रेंट कच्चा तेल वायदा भाव 0.37 प्रतिशत घटकर 69.25 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा