1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 18 पैसे की मजबूती के साथ 69.68 रुपए पर खुला रुपया, कच्‍चे तेल में गिरावट से हो रहा है फायदा

18 पैसे की मजबूती के साथ 69.68 रुपए पर खुला रुपया, कच्‍चे तेल में गिरावट से हो रहा है फायदा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 30, 2018 10:55 am IST,  Updated : Nov 30, 2018 10:55 am IST

शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे और मजबूत होकर 69.68 पर खुला। इससे पहले गुरुवार को रुपया 69.85 के स्तर पर बंद हुआ था।

Rupee- India TV Hindi
Rupee Image Source : RUPEE

नई दिल्‍ली। शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे और मजबूत होकर 69.68 पर खुला। इससे पहले गुरुवार को रुपया 69.85 के स्‍तर पर बंद हुआ था। गुरुवार को रुपए में 78 पैसे की मजबूती आई थी। अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर कच्‍चे तेल के दाम में लगातार गिरावट की वजह से रुपया मजबूत हो रहा है और बुधवार को डॉलर के मुकाबले यह 70.62 पर बंद हुआ था। 21 अगस्‍त के बाद डॉलर के मुकाबले रुपए का यह सबसे उच्‍चतम स्‍तर है।

निरंतर विदेशी निवेश प्रवाह और कच्‍चे तेल के दामों में गिरावट की वजह से घरेलू मुद्रा ने 3 महीने में पहली बार 70 का स्‍तर पार किया है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व प्रमुख द्वारा प्रमुख ब्‍याज दरों के न्‍यूट्रल लेवल पर पहुंचने के बयान देने के बाद विश्‍व की अन्‍य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर कमजोर हुआ है।

गुरुवार को रुपया 70.15 के स्‍तर पर खुला था। इंट्राडे कारोबार में 69.88 तक गया और अंत में 69.85 पर बंद हुआ।

वहीं दूसरी ओर आज शेयर बाजार सकारात्‍मक तेजी के साथ खुले। बीएसई सेंसेक्‍स शु्क्रवार को शुरुआती कारोबार  में 150 अंक मजबूत हुआ। एनएसई निफ्टी भी 10,900 अंक के ऊपर कारोबार करता देखा गया। बीएसई पर यस बैंक का शेयर 5 प्रतिशत उछल गया, जबकि टाटा मोटर्स का शेयर तीन प्रतिशत टूटा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा