1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रुपया 13 पैसे की तेजी के साथ एक माह के उच्च स्तर पर

रुपया 13 पैसे की तेजी के साथ एक माह के उच्च स्तर पर

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jul 13, 2016 07:57 pm IST,  Updated : Jul 13, 2016 07:57 pm IST

बैंकों और निर्यातकों की ताजा डॉलर बिकवाली से रुपया 13 पैसे की तेजी के साथ एक माह के उच्च स्तर 67.05 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

रुपया 13 पैसे की तेजी के साथ एक माह के उच्च स्तर पर, एक डॉलर की कीमत 67.05 रुपए- India TV Hindi
रुपया 13 पैसे की तेजी के साथ एक माह के उच्च स्तर पर, एक डॉलर की कीमत 67.05 रुपए

मुंबई। विदेशी बाजारों में डॉलर में कमजोर होने के बीच विदेशी निधियों के सतत निवेश के मद्देनजर बैंकों और निर्यातकों की ताजा डॉलर बिकवाली से रुपया 13 पैसे की तेजी के साथ एक माह के उच्च स्तर 67.05 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 67.10 रुपए प्रति डॉलर पर मजबूत खुला जो कल 67.18 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान 67.0275 रुपए प्रति डॉलर तक मजबूत होने के बाद अंत में यह 13 पैसे अथवा 0.19 फीसदी की तेजी के साथ एक माह के उच्च स्तर 67.05 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पूर्व 10 जून 2016 को रुपया 66.76 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, भारतीय रिजर्व बैंक ने कारोबार के लिए संदर्भ दर 67.2046 रुपए प्रति डॉलर और यूरो-रुपए के लिए 74.3484 रुपए प्रति यूरो निर्धारित की। अन्तरमुद्रा कारोबार में पौंड के मुकाबले रुपए में गिरावट आई जबकि यूरो और जापानी येन के मुकाबले इसमें तेजी रही।

यह भी पढ़ें- रुपए में तीन दिनों की तेजी थमी, डॉलर के मुकाबले पांच पैसे गिरकर 67.18 रुपए पर बंद

यह भी पढ़ें- Share Market: सेंसेक्स 500 अंक उछलकर 27,627 अंक पर हुआ बंद, निफ्टी 8450 के पार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा