1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया मंगलवार को 3 पैसे की कमजोरी के साथ 65.39 पर खुला

एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया मंगलवार को 3 पैसे की कमजोरी के साथ 65.39 पर खुला

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Mar 21, 2017 09:06 am IST,  Updated : Mar 21, 2017 09:06 am IST

मंगलवार के कारोबारी सत्र में भारतीय रुपए की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। एक डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 3 पैसा कमजोर होकर 65.39 पर खुला है।

एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया मंगलवार को 3 पैसे की कमजोरी के साथ 65.39 पर खुला- India TV Hindi
एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया मंगलवार को 3 पैसे की कमजोरी के साथ 65.39 पर खुला

नई दिल्ली। मंगलवार के कारोबारी सत्र में भारतीय रुपए की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। एक डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 3 पैसा कमजोर होकर 65.39 पर खुला है। वहीं, सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की बढ़त के साथ 65.36 के स्तर पर बंद हुआ था। साथ ही, पिछले हफ्ते शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 65.46 पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े: ये हैं 5 मालामाल करने वाले शेयर, छोटी अवधि में 100 फीसदी तक के मुनाफे की उम्मीद

16 महीने की ऊंचाई पर रुपया

  • अंतर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया सोमवार को अमेरिकी मुद्रा की तुलना में 16 माह की नई उंचाई 65.36 रुपए प्रति डालर पर बंद हुआ। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में और वृद्धि की हल्की हो रही संभावनाओं के बीच रुपए में तेजी जारी रही।

यह भी पढ़े: Right Time: रुपए में मजबूती से इन शेयरों में आएगा बड़ा उछाल, अगले 3 महीने में होगी मोटी कमाई

रुपए में क्यों आई मजबूती

  • एक्सपर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली भारी सफलता से लोगों को उम्मीद बंधी है कि मोदी सरकार प्रमुख आर्थिक सुधारों को मजबूती से आगे बढ़ा पाएगी जिससे बाजार धारणा बेहद मजबूत हो गई।

यह भी पढ़े: US Rate Hike: अमेरिका में ब्याज दरें 0.25 फीसदी बढ़ी, फेडरल रिजर्व इस साल दो बार और बढ़ा सकता है दरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा