1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 12 पैसे की बढ़त के साथ रुपया पहुंचा एक माह के उच्‍चतम स्‍तर पर, डॉलर के मुकाबले 70.92 पर हुआ बंद

12 पैसे की बढ़त के साथ रुपया पहुंचा एक माह के उच्‍चतम स्‍तर पर, डॉलर के मुकाबले 70.92 पर हुआ बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 10, 2019 07:05 pm IST,  Updated : Dec 10, 2019 07:05 pm IST

फ्यूचर कारोबार में ब्रेंट क्रूड 0.51 प्रतिशत गिरकर 63.92 डॉलर प्रति बैरल रहा।

Rupee rises 12 paise to 1-month high of 70.92 against US dollar- India TV Hindi
Rupee rises 12 paise to 1-month high of 70.92 against US dollar Image Source : RUPEE

नई दिल्‍ली। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर में कमजोरी के बीच मंगलवार को रुपया 12 पैसे की बढ़त के साथ 70.92 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि विदेशी कोषों के प्रवाह, कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता और कमजोर डॉलर इंडेक्स की वजह से रुपया मजबूत हुआ। हालांकि, शेयर बाजारों में गिरावट की वजह से रुपए का लाभ सीमित रहा।

अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 70.98 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 70.85 से 71.04 प्रति डॉलर के दायरे में रहा। अंत में रुपया 70.92 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। सोमवार को रुपया 71.04 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

एक्‍सचेंज पर उपलब्‍ध प्रोविजनल डाटा के मुताबिक विदेशी निवेशकों ने मंगलवार को 366.79 करोड़ रुपए मूल्‍य के शेयरों की बिकवाली की। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्‍स सकारात्‍मक खुलने के बाद तेजी को कायम नहीं रख पाया और अंत में 247.55 अंक गिरकर 40,239.88 अंक पर बंद हुआ।

फ्यूचर कारोबार में ब्रेंट क्रूड 0.51 प्रतिशत गिरकर 63.92 डॉलर प्रति बैरल रहा। फाइनेंशियल बेंचमार्क इंडिया प्रा. लि. ने रुपए/डॉलर के लिए संदर्भ दर 71.1620 और रुपए/यूरो के लिए 78.7189 तय की है। इसी प्रकार रुपए/ब्रिटिश पौंड के लिए संदर्भ दर 93.7455 और रुपए/100 जापानी येन के लिए 65.54 रुपए तय की गई।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा