1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मोदी की भारी जीत के बाद रुपए में आई तेजी, डॉलर के मुकाबले 49 पैसे मजबूत होकर 69.53 पर हुआ बंद

मोदी की भारी जीत के बाद रुपए में आई तेजी, डॉलर के मुकाबले 49 पैसे मजबूत होकर 69.53 पर हुआ बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 24, 2019 07:40 pm IST,  Updated : May 24, 2019 07:40 pm IST

इस दौरान हालांकि अमेरिका-चीन व्यापार विवाद को लेकर चिंताओं से विदेशी विनिमय बाजार में रुपए को लेकर धारणा प्रभावित हुई।

Rupee surges 49 paise against US dollar on Modi's landslide win- India TV Hindi
Rupee surges 49 paise against US dollar on Modi's landslide win Image Source : RUPEE SURGES 49 PAISE

मुंबई। आम चुनाव में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा की जीत के बाद शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में भारी तेजी के साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपए की विनियम दर भी 49 पैसे की जोरदार तेजी के साथ 69.53 पर आ गई।

चुनाव नतीजे से देश में राजनीतिक स्थिरता की संभावना, बाजार में सतत निवेश, कच्चा तेल की कीमतों में नरमी तथा एशियाई मुद्राओं में मजबूती जैसे घरेलू और वैश्विक घटनाक्रमों के बीच साप्ताहिक आधार पर भारतीय रुपए में डॉलर के मुकाबले कुल मिला कर 70 पैसे की तेजी आई है।

 इस दौरान हालांकि अमेरिका-चीन व्यापार विवाद को लेकर चिंताओं से विदेशी विनिमय बाजार में रुपए को लेकर धारणा प्रभावित हुई। अन्तर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 69.75 पर खुला और कारोबार के दौरान 69.81 से 69.50 रुपए के दायरे में घटबढ़ के बाद बाजार बंद होने के समय पिछले बंद की तुलना में 49 पैसे अथवा 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ प्रति डॉलर 69.53 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक शुक्रवार को पूंजी बाजार में 2,026.33 करोड़ रुपए के शुद्ध लिवाल रहे। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुक्रवार को 623.33 अंक अथवा 1.61 प्रतिशत की तेजी आई जो 39,434.72 अंक पर बंद हुआ। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा