1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्व टी20 विवाद: हरमनप्रीत कौर का बड़ा खुलासा, कहा- इंटरनेशनल क्रिकेट से लेना चाहती थी ब्रेक

विश्व टी20 विवाद: हरमनप्रीत कौर का बड़ा खुलासा, कहा- इंटरनेशनल क्रिकेट से लेना चाहती थी ब्रेक

 Reported By: Bhasha
 Published : May 24, 2019 02:11 pm IST,  Updated : May 24, 2019 02:11 pm IST

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने खुलासा किया कि वेस्टइंडीज में विश्व टी20 के बाद उत्पन्न हुए विवाद के कारण वह खेल से अनिश्चित ब्रेक लेना चाहती थीं।

मिताली राज के साथ...- India TV Hindi
मिताली राज के साथ हरमनप्रीत कौर  Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने खुलासा किया कि वेस्टइंडीज में विश्व टी20 के बाद उत्पन्न हुए विवाद के कारण वह खेल से अनिश्चित ब्रेक लेना चाहती थीं। टीम प्रबंधन और हरमनप्रीत ने उप विजेता रही इंग्लैंड के खिलाफ अपनी सीनियर खिलाड़ी मिताली राज को अंतिम एकादश से बाहर करने का फैसला लिया था जिसके बाद काफी बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। इसके बाद कोच रमेश पोवार को भी बाहर कर दिया गया था। 

हरमनप्रीत विश्व टी20 के बाद नवंबर में महिलाओं की बिग बैश लीग में खेली थीं लेकिन स्वदेश में टीम में हो रही हलचल और उनके वनडे कप्तान मिताली के साथ बिगड़े रिश्ते से चीजें और खराब हो गयीं। वह इन चीजों से परेशान हो गयी थीं और नये कोच डब्ल्यू वी रमन के मार्गदर्शन में न्यूजीलैंड का दौरा शुरू हुआ। फिर हरमनप्रीत के टखने में चोट लग गयी जिससे उन्हें जरूरी ब्रेक मिल गया।

हरमनप्रीत ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा, ‘‘चोट ने मुझे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और भारतीय ड्रेसिंग रूम से जरूरी ब्रेक दिला दिया। मैंने अपना पूरा मन बना लिया था कि मैं अपने माता पिता को बताऊंगी कि मैं ब्रेक लेना चाहती हूं। मैं सीनियर खिलाड़ी हूं, सिर्फ इसलिय मैं भारतीय टीम में अपना स्थान नहीं लेना चाहती थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं क्रिकेट से दूर जाना चाहती थी। टीम के साथ जो हुआ और कुछ चीजें ऐसी कही गयीं जो सच्चाई से कोसों दूर थीं जिससे मैं इन सबसे दूर भागना चाहती थी। मैं यहां क्रिकेट खेलने के लिये हूं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल