1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. प्रवर्तन निदेशालय ने UBHL में विजय माल्‍या के शेयरों को बेचा, पहली बिक्री से 1008 करोड़ रुपए जुटाये

प्रवर्तन निदेशालय ने UBHL में विजय माल्‍या के शेयरों को बेचा, पहली बिक्री से 1008 करोड़ रुपए जुटाये

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 27, 2019 04:08 pm IST,  Updated : Mar 27, 2019 04:08 pm IST

इसके साथ ही ईडी ने कहा कि ऋण वसूली अधिकरण के रिकवरी अधिकारी ने इस माह के शुरुआत में यूबीएचएल के 74,04,932 शेयरों को बेचने की एक सूचना प्रकाशित की थी।

Vijay Mallya- India TV Hindi
Vijay Mallya Image Source : VIJAY MALLYA

नई दिल्‍ली। यूनाइटेड ब्रेवरीज होल्डिंग्‍स लिमिटेड (यूबीएचएल) में भगोड़े विजय माल्‍या के शेयरों की बिक्री कर ऋण वसूली अधिकरण ने 1008 करोड़ रुपए प्राप्‍त किए हैं। बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बताया कि शराब कारोबारी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत जब्‍त किए गए शेयर यस बैंक के पास रखे थे और कर्नाटक हाईकोर्ट ने हाल ही में बैंक को इन शेयरों को ऋण वसूली अधिकरण को सौंपने का आदेश दिया था।

इसके साथ ही ईडी ने कहा कि ऋण वसूली अधिकरण के रिकवरी अधिकारी ने इस माह के शुरुआत में यूबीएचएल के 74,04,932 शेयरों को बेचने की एक सूचना प्रकाशित की थी। ईडी द्वारा प्रस्‍तुत जांच रिपोर्ट और किंगफ‍िशर एयरलाइंस और विजय माल्‍या का एसबीआई कंसोर्टियम पर एक बड़ी रकम के बकाये को देखते हुए विशेष पीएमएलए कोर्ट ने 26 मार्च को इन शेयरों की बिक्री को अनुमति दी थी।

ईडी ने आगे बताया कि रिकवरी अधिकारी द्वारा इन शेयरों की बिक्री बुधवार को की गई और इनकी बिक्री से कुल 1,008 करोड़ रुपए की राशि प्राप्‍त की गई। एजेंसी ने कहा कि यूबीएल के ये शेयर यूबीएचएल के कब्‍जे में थे और इन्‍हें किंगफ‍िशर एयरलाइंस द्वारा लिए गए कर्ज के बदले में सिक्‍यूरिटी के रूप में बैंक के पास रखा गया था।  

वर्तमान में विजय माल्‍या लंदन में हैं और उन्‍हें भारत वापस लाने के लिए प्रत्‍यर्पण का मामला चल रहा है। ईडी और सीबीआई दोनों माल्‍या के खिलाफ 9,000 करोड़ रुपए के बैंक लोन डिफॉल्‍ट मामले में आपराधिक मामले की जांच कर रही हैं।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा