1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. SBI ने लॉन्‍च किया कॉन्‍टैक्‍टलेस debit card, बैंक ग्राहक अब आराम से बिना संपर्क कर पाएंगे लेनदेन

SBI ने लॉन्‍च किया कॉन्‍टैक्‍टलेस debit card, बैंक ग्राहक अब आराम से बिना संपर्क कर पाएंगे लेनदेन

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 02, 2020 02:21 pm IST,  Updated : Dec 02, 2020 02:21 pm IST

इस कार्ड के जरिये ग्राहक जेसीबी के नेटवर्क के तहत दुनियाभर में एटीएम और पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) के जरिये लेनदेन कर पाएंगे।

SBI along with NPCI, Japan's JCB launch contactless debit card- India TV Hindi
SBI along with NPCI, Japan's JCB launch contactless debit card Image Source : SBI

नई दिल्‍ली। देश के सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) और जापान की जेसीबी इंटरनेशनल के साथ मिलकर एसबीआई रूपे जेसीबी प्लैटिनम कॉन्टैक्टलेस डेबिट कार्ड लॉन्‍च किया है। एसबीआई ने यह कार्ड रूपे के नेटवर्क पर जेसीबी के सहयोग से पेश किया है। इसमें डुअल-इंटरफेस फीचर है, जो ग्राहकों को घरेलू बाजार में संपर्क और संपर्करहित लेनदेन दोनों करने में सक्षम बनाएगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह कार्ड संपर्क वाला लेनदेन सुगमता से उपलब्ध कराता है।

इस कार्ड के जरिये ग्राहक जेसीबी के नेटवर्क के तहत दुनियाभर में एटीएम और पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) के जरिये लेनदेन कर पाएंगे। इसके अलावा वे जेसीबी के भागीदार अंतरराष्ट्रीय ई-कॉमर्स विक्रेताओं से इस कार्ड के जरिये ऑनलाइन खरीदारी भी कर सकेंगे। बयान में कहा गया है कि यह कार्ड रूपे ऑफलाइन वॉलेट-आधारित लेनदेन को भी समर्थन करता है। इससे कार्ड के अंदर ही भुगतान की अतिरिक्त सुविधा मिलती है। उपभोक्ता इस ऑफलाइन वॉलेट में पैसे डालकर भारत में बस और मेट्रो तथा खुदरा भुगतान के लिए इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। 

एसबीआई रूपे जेसीबी प्‍लैटिनम कॉन्‍टैक्‍टलेस डेबिट कार्ड धारक अब इस कार्ड की मदद से पूरी दुनिया में लाखों स्‍थानों पर खरीदारी कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राहकों को बैंकॉक, सिंगापुर और फ्रांस में जेसीबी प्‍लाजा लाउंज का एक्‍सक्‍लूसिव एक्‍सेस भी मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा