1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एसबीआई का Q2 प्रॉफिट 69 प्रतिशत बढ़कर 8,890 करोड़ रुपये, एसेट क्वालिटी सुधरी

एसबीआई का Q2 प्रॉफिट 69 प्रतिशत बढ़कर 8,890 करोड़ रुपये, एसेट क्वालिटी सुधरी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 03, 2021 03:39 pm IST,  Updated : Nov 03, 2021 03:39 pm IST

बैंक की ग्रॉस एनपीए पिछले साल के मुकाबले 5.28 प्रतिशत से घटकर 4.90 प्रतिशत रह गया वहीं बैंक का नेट एनपीए भी 1.59 प्रतिशत से घटकर 1.52 प्रतिशत रह गया।

एसबीआई का Q2 प्रॉफिट 69...- India TV Hindi
एसबीआई का Q2 प्रॉफिट 69 प्रतिशत बढ़ा Image Source : PTI

नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 69 प्रतिशत बढ़कर 8,889.84 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने 5,245.88 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान एसबीआई समूह की कुल आय बढ़कर 1,01,143.26 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 95,373.50 करोड़ रुपये थी। 

एकल आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ तिमाही के दौरान 67 प्रतिशत के उछाल के साथ 6,504 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,574.16 करोड़ रुपये था। एकल आधार पर बैंक की कुल आय बढ़कर 77,689.09 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 75,341.80 करोड़ रुपये थी। समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की संपत्ति की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ। बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां यानि एनपीए कुल कर्ज पर घटकर 4.90 प्रतिशत रह गईं, जो एक साल पहले समान अवधि में 5.28 प्रतिशत थीं। इसी तरह बैंक का शुद्ध एनपीए भी 1.59 प्रतिशत से घटकर 1.52 प्रतिशत रह गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा