1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दिल्‍ली में चूरन वाले 2,000 के नोट निकलने पर SBI ने दी सफाई, कहा शरारती तत्‍वों का हो सकता है हाथ

दिल्‍ली में चूरन वाले 2,000 के नोट निकलने पर SBI ने दी सफाई, कहा शरारती तत्‍वों का हो सकता है हाथ

 Written By: Manish Mishra
 Published : Feb 22, 2017 08:27 pm IST,  Updated : Feb 22, 2017 08:27 pm IST

साउथ दिल्‍ली के संगम विहार में SBI के एक ATM से चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया लिखा 2,000 रुपए के चार नोट कथित तौर पर मिलने की खबर पर SBI ने अपनी सफाई दी है।

दिल्‍ली में चूरन वाले 2,000 के नोट निकलने पर SBI ने दी सफाई, कहा शरारती तत्‍वों का हो सकता है हाथ- India TV Hindi
दिल्‍ली में चूरन वाले 2,000 के नोट निकलने पर SBI ने दी सफाई, कहा शरारती तत्‍वों का हो सकता है हाथ

नई दिल्‍ली। साउथ दिल्‍ली के संगम विहार में SBI के एक ATM से रुपए निकालने गए एक व्यक्ति को चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया लिखा 2,000 रुपए के चार नोट कथित तौर पर मिलने की खबर पर भारतीय स्‍टेट बैंक (SBI) ने अपनी सफाई दी है। बैंक को संदेह है कि इस घटना के पीछे कुछ शरारती तत्‍वों का हाथ है।

SBI ने कहा है

  • नोटों की गुणवत्‍ता की निगरानी के लिए SBI ने अपने सभी करेंसी चेस्‍ट्स में काफी मजबूत प्रणाली रखती है।
  • बैंक द्वारा प्राप्‍त सभी नोट और बैंक की शाखाओं या ATM द्वारा दिए जाने वाले सभी नोटों को अत्‍याधुनिक ‘नोट सॉर्टिंग मशीनों’ से होकर गुजरना पड़ता है।
  • ये मशीन किसी भी संदिग्‍ध नोट को अलग छांट देते हैं ताकि कर्मचारी इसके असली या नकली होने की जांच कर सकें।
  • इसलिए, बैंक के किसी भी ATM से नकली नोटों का निकलना लगभग असंभव है।

तस्‍वीर में देखें SBI की प्रेस रिलीज

संगम विहार मामले पर SBI ने कहा, शिकायतकर्ता ने बैंक से नहीं किया संपर्क 

  • SBI ने अपने बयान में कहा है कि संगम विहार वाले मामले में शिकायतकर्ता ने बैंक से संपर्क नहीं किया है।
  • हालांकि, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस के जांच अधिकारी ने तस्‍दीक की है कि उसी ATM से पैसे निकलने पर ऐसे ही नोट निकले जो आरोप को सही साबित करते हैं।
  • ऐसी खबर है कि दिल्‍ली पुलिस ने आगे की जांच के लिए सील कर दिया है।
  • पुलिस अधिकारियों को ATM के DVSS फुटेज सौंप दिए गए हैं।
  • बैंक इस कस्‍टोडियन द्वारा अन्‍य ATM और कैश डालने वाली एजेंसी की जांच कर रहा है।

SBI ने कहा है

बैंक के ATM  से जाली नोट निकलने की संभावना दूर-दूर तक नहीं है। बैंक को संदेह है कि इस घटना में कुछ शरारती तत्‍वों का हाथ है। आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस ने दी थी ये जानकारी

पुलिस ने बुधवार को बताया कि ग्राहक सेवा अधिकारी का काम करने वाला रोहित कुमार संगम विहार स्थित SBI के ATM से रुपए निकालने छह फरवरी को गया था। उसे 2,000 रुपए के चार नोट मिले थे, जिस पर आधिकारिक वाटर मार्क की जगह चूरन का निशान था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा