1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सेबी ने HDFC बैंक से व्‍हाट्सएप पर जानकारी लीक करने वाले का पता लगाने को कहा, दिया 3 महीने का समय

सेबी ने HDFC बैंक से व्‍हाट्सएप पर जानकारी लीक करने वाले का पता लगाने को कहा, दिया 3 महीने का समय

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Feb 24, 2018 11:54 am IST,  Updated : Feb 24, 2018 11:54 am IST

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एचडीएफसी बैंक को निर्देश दिया कि शेयर बाजारों को बताने से पहले ही वित्तीय परिणामों के लीक होने के मामले में वह एक आंतरिक जांच करे और जिम्मेदार व्यक्तियों/ बैंक अधिकारियों की पहचान करे।

hdfc bank- India TV Hindi
hdfc bank

नई दिल्‍ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एचडीएफसी बैंक को निर्देश दिया कि शेयर बाजारों को बताने से पहले ही वित्तीय परिणामों के लीक होने के मामले में वह एक आंतरिक जांच करे और जिम्मेदार व्यक्तियों/ बैंक अधिकारियों की पहचान करे। सेबी ने इस काम के लिए बैंक को तीन महीने क समय दिया है।

बाजार नियामक सेबी ने मार्केट वैल्‍यू के हिसाब से देश के सबसे बड़े बैंक से उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है, जो इस लीक से जुड़े हुए हैं। सेबी ने बैंक से अपने आंतरिक प्रणालियों को और अधिक मजबूत करने को भी कहा है।

सेबी को इस मामले में प्रथम दृष्टया पर्याप्त नियंत्रण की कमी नजर आई है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने इस संबंध में एक आदेश जारी कर एचडीएफसी से जांच करने के लिए कहा है। साथ ही उसे अपनी प्रक्रियाओं, प्रणालियों और नियंत्रण को और प्रभावी बनाने के लिए कहा है ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा ना हो।  

उल्लेखनीय है कि एचडीएफसी बैंक समेत 12 कंपनियों की महत्वपूर्ण वित्तीय जानकारी आधिकारिक घोषणा करने से पहले ही व्हाट्सएप पर लीक हो गई थी। सेबी इस मामले की जांच कर रहा है। शेयर बाजार ब्रोकरों द्वारा संचालित व्‍हाट्सएप ग्रुप पर इन कंपनियों के तिमाही वित्‍तीय नतीजे आधिकारिक घोषणा से पहले ही जारी हो गए थे, जिसका फायदा ब्रोकरों ने उठाया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा