1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सेबी ने रेटिंग एजेंसियों के कामकाज को लेकर नाराजगी जताई

सेबी ने रेटिंग एजेंसियों के कामकाज को लेकर नाराजगी जताई

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : May 25, 2016 07:48 pm IST,  Updated : May 25, 2016 07:49 pm IST

सेबी ने रेटिंग एजेंसियों के कामकाज पर नाराजगी जताई है। रेटिंग एजेंसियां जब रेटिंग निलंबित करतीं हैं तो इसके बारे में वह सीमित जानकारी ही देतीं हैं।

सेबी ने रेटिंग एजेंसियों के कामकाज को लेकर जताई नाराजगी, नियमन में व्‍यापक बदलाव के दिए संकेत- India TV Hindi
सेबी ने रेटिंग एजेंसियों के कामकाज को लेकर जताई नाराजगी, नियमन में व्‍यापक बदलाव के दिए संकेत

मुंबई। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने रेटिंग एजेंसियों के कामकाज पर नाराजगी जताई है। रेटिंग एजेंसियां जब रेटिंग निलंबित करतीं हैं तो इसके बारे में वह सीमित जानकारी ही देतीं हैं। सेबी चेयरमैन यूके सिन्हा ने कहा कि नियामक रेटिंग एजेंसियों के इस तरह के व्यवहार को नजरंदाज नहीं कर सकता है, क्योंकि रेटिंग को निलंबित करने के पीछे क्या कारण है इसके बारे में निवेशकों को जानकारी पाने का पूरा अधिकार है।

सिन्हा ने रेटिंग एजेंसियों के नियमन में व्यापक बदलाव किए जाने का भी संकेत दिया। उन्होंने कहा कि सेबी रेटिंग को निलंबित किए जाने के कारणों की अनिवार्य रूप से जानकारी देने सहित तीन चार बातों पर काम कर रहा है। यदि बांड बाजार के निवेशक को अचानक पता चलता है कि रेटिंग को निलंबित किया गया है, तो उसे इसकी वजह बताई जानी चाहिए। यदि कोई रेटिंग एजेंसी रेटिंग बढ़ाने अथवा घटाने के बारे में दस वजह गिना सकती है तो उसे उसके निलंबन के बारे में भी पूरी जानकारी देनी चाहिए।

इसे एक वाक्य कहकर नहीं छोड़ा जा सकता। सेबी इसे नजरंदाज नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि रेटिंग एजेंसियों के कामकाज में समन्वय की भी कमी दिखाई देती है। हम पहले ही समान रेटिंग संकेतक जारी कर चुके हैं। इसके अलावा क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों को लाइसेंस देने के मामले में भी हम काफी सख्ती दिखा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- सेबी की 4200 कंपनियों को डीलिस्‍ट करने की तैयारी, 7 सालों से इनके शेयरों में नहीं हो रहा है कारोबार

यह भी पढ़ें- सेबी ने इस साल 16 IPO को दी हरी झंडी, बाजार से 5200 करोड़ रुपए जुटाने की उम्‍मीद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा