1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. SEBI अगले महीने सुमन मोटल्स की दो संपत्तियां करेगा नीलाम, कंपनी अवैध तरीके से करती थी धन उगाही

SEBI अगले महीने सुमन मोटल्स की दो संपत्तियां करेगा नीलाम, कंपनी अवैध तरीके से करती थी धन उगाही

 Written By: Manish Mishra
 Published : Aug 04, 2017 03:33 pm IST,  Updated : Aug 04, 2017 03:33 pm IST

बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) अगले महीने सुमन मोटल्स लिमिटेड की दो संपत्तियों की नीलामी करेगा।

SEBI अगले महीने सुमन मोटल्स की दो संपत्तियां करेगा नीलाम, कंपनी अवैध तरीके से करती थी धन उगाही- India TV Hindi
SEBI अगले महीने सुमन मोटल्स की दो संपत्तियां करेगा नीलाम, कंपनी अवैध तरीके से करती थी धन उगाही

नई दिल्ली। बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) अगले महीने सुमन मोटल्स लिमिटेड की दो संपत्तियों की नीलामी करेगा। लोगों से अवैध तरीके से धन उगाही करने के कारण यह नीलामी की जा रही है। SEBI ने आज जारी एक अधिसूचना में इसकी जानकारी दी है। उसने बताया कि इन दोनों संपत्तियों का आरक्षित मूल्य 6.6 करोड़ रुपए है। ये संपत्तियां महाराष्ट्र में स्थित हैं। SEBI ने 13 सितंबर को होने वाली ई-नीलामी के लिए निविदाएं मंगाई हैं।

यह भी पढ़ें :विकास परियोजनाओं के लिए अपनी जमीन दान करने वालों को मिलेगी सरकारी नौकरी, मेघालय सरकार ने प्रस्‍ताव को दी  मंजूरी

अधिसूचना के अनुसार, इन संपत्तियों की नीलामी महाराष्ट्र प्रोटेक्शन ऑफ इंटेरेस्ट ऑफ डिपॉजिटर्स इन फाइनेंशियल इस्टेबलिशमेंट (एमपीआईडी) कोर्ट के निर्देश पर की जा रही है। इससे बैंकों एवं अन्य वित्तीइय संस्थानों के बकाया दावों का निपटान किया जाएगा। SEBI ने इससे पहले अगस्त 2015 और मार्च 2016 में भी सुमन मोटल्स की संपत्तियों की नीलामी की थी। SEBI ने अक्टूबर 2002 में सुमन मोटल्स और उसके अधिकारियों को पूंजी बाजार से पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया था।

यह भी पढ़ें : 4G डाउनलोड स्‍पीड के मामले में जियो की बादशाहत कायम, वोडाफोन दूसरे और एयरटेल चौथे स्‍थान पर फिसला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा