1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सेंसेक्‍स में आई 86 अंक की मजबूती, छह सप्‍ताह के उच्‍च स्‍तर पर बंद हुआ शेयर बाजार

सेंसेक्‍स में आई 86 अंक की मजबूती, छह सप्‍ताह के उच्‍च स्‍तर पर बंद हुआ शेयर बाजार

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Mar 14, 2016 05:36 pm IST,  Updated : Mar 14, 2016 05:44 pm IST

बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में 86 अंक की मजबूती के साथ छह सप्ताह के उच्च स्तर 24,804.28 पर पहुंच कर बंद हुआ।

सेंसेक्‍स में आई 86 अंक की मजबूती, छह सप्‍ताह के उच्‍च स्‍तर पर बंद हुआ शेयर बाजार- India TV Hindi
सेंसेक्‍स में आई 86 अंक की मजबूती, छह सप्‍ताह के उच्‍च स्‍तर पर बंद हुआ शेयर बाजार

मुंबई। बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में 86 अंक की मजबूती के साथ छह सप्ताह के उच्च स्तर 24,804.28 पर बंद हुआ। सतत पूंजी प्रवाह और थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति में गिरावट के बीच निवेशकों ने औद्योगिक वृद्धि के कमजोर आंकड़ें की परवाह किए बगैर खरीदारी जारी रखी।

30 शेयर वाला सेंसेक्स 86.29 अंक या 0.35 फीसदी की मजबूती के साथ 24,804.28 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 24,960.51 तथा 24,734.04 अंक के दायरे में रहा। एक फरवरी के बाद सेंसेक्स का यह उच्च स्तर है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 28.55 अंक या 0.38 फीसदी की मजबूती के साथ 7,538.75 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 7,583.70 से 7,515.05 अंक के दायरे में रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 19 लाभ में रहे। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में सर्वाधिक लाभ में आईसीआईसीआई बैंक रहा, जिसका शेयर 3.70 फीसदी मजबूत होकर 221.70 रुपए पर बंद हुआ। इसके अलावा टाटा मोटर्स में 3.36 फीसदी की तेजी आई। लाभ में रहने वाले अन्य शेयरों में भेल, ओएनजीसी, गेल, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, अदानी पोर्ट्स, एसबीआई, आईटीसी, एचयूएल, एनटीपीसी, ल्यूपिन, डा. रेड्डीज, सिप्ला, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील तथा आरआईएल शामिल हैं। दूसरी तरफ कोल इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस, सन फार्मा, बजाज ऑटो, एचडीएफसी, एशियन पेंट्स, एलएंडटी, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक तथा विप्रो नुकसान में रहे। वैश्विक स्तर पर हांगकांग, जापान तथा चीन के बाजारों में तेजी रही, जबकि शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजारों में बढ़त दर्ज की गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा