1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सेंसेक्स 22 अंक गिरकर पहुंचा 27,981 पर, निफ्टी 13 अंक हुआ कमजोर

सेंसेक्स 22 अंक गिरकर पहुंचा 27,981 पर, निफ्टी 13 अंक हुआ कमजोर

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Aug 02, 2016 04:51 pm IST,  Updated : Aug 02, 2016 04:51 pm IST

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 21.41 अंकों की गिरावट के साथ 27,981.71 पर और निफ्टी 13.65 अंकों की गिरावट के साथ 8,622.90 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स 22 अंक गिरकर पहुंचा 27,981 पर, निफ्टी 13 अंक हुआ कमजोर- India TV Hindi
सेंसेक्स 22 अंक गिरकर पहुंचा 27,981 पर, निफ्टी 13 अंक हुआ कमजोर

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 21.41 अंकों की गिरावट के साथ 27,981.71 पर और निफ्टी 13.65 अंकों की गिरावट के साथ 8,622.90 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 66 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 28,069.12 पर खुला और 21.41 अंकों या 0.08 फीसदी गिरावट के साथ 27,981.71 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,175.22 के ऊपरी और 27,943.91 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 10.9 अंकों की तेजी के साथ 8,647.45 पर खुला और 13.65 अंकों या 0.16 फीसदी गिरावट के साथ 8,622.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,687.20 के ऊपरी और 8,611.40 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 78.76 अंकों की गिरावट के साथ 12,629.97 पर और स्मॉलकैप 101.95 अंकों की गिरावट के साथ 12,219.79 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 3 सेक्टरों तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.68 फीसदी), उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.07 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.06 फीसदी) में तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे धातु (1.78 फीसदी), आधारभूत धातु (1.43 फीसदी), रियल्टी (1.18 फीसदी), औद्योगिक (1.10 फीसदी) और बिजली (0.84 फीसदी)।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा