1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सेंसेक्‍स में आई 157 अंकों की गिरावट, निफ्टी 8,638 पर हुआ बंद

सेंसेक्‍स में आई 157 अंकों की गिरावट, निफ्टी 8,638 पर हुआ बंद

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jul 29, 2016 05:35 pm IST,  Updated : Jul 29, 2016 05:37 pm IST

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 156.76 अंकों की गिरावट के साथ 28,051.86 पर और निफ्टी 27.80 अंकों की गिरावट के साथ 8,638.50 पर बंद हुआ।

सेंसेक्‍स में आई 157 अंकों की गिरावट, निफ्टी 8,638 पर हुआ बंद- India TV Hindi
सेंसेक्‍स में आई 157 अंकों की गिरावट, निफ्टी 8,638 पर हुआ बंद

मुंबई। देश के शेयर बाजार में शुक्रवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 156.76 अंकों की गिरावट के साथ 28,051.86 पर और निफ्टी 27.80 अंकों की गिरावट के साथ 8,638.50 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 24.25 अंकों की तेजी के साथ 28232.87 पर खुला और 156.76 अंकों या 0.56 फीसदी गिरावट के साथ 28,051.86 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,233.47 के ऊपरी और 28,037.87 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 2 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 8,668.30 पर खुला और 27.80 अंकों या 0.32 फीसदी गिरावट के साथ 8,638.50 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,670.35 के ऊपरी और 8,631.15 के निचले स्तर को छुआ।

बैंक हड़ताल से 80,000 शाखाएं बंद, 15,000 करोड़ रुपए का कारोबार हो सकता है प्रभावित


बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी देखी गई। मिडकैप 87.78 अंकों की तेजी के साथ 12,661.06 पर और स्मॉलकैप 28.27 अंकों की तेजी के साथ 12,309.95 पर बंद हुआ।  बीएसई के 19 में से 6 सेक्टरों में तेजी रही। वाहन (0.79 फीसदी), उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.79 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.72 फीसदी), तेल और गैस (0.51 फीसदी) और उपभोक्ता सेवाएं (0.36 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे दूरसंचार (1.64 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.92 फीसदी), धातु (0.63 फीसदी), बैंकिंग सेवाएं (0.63 फीसदी) और वित्त (0.53 फीसदी)।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा