1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सेंसेक्स में आई 292 अंकों की तेजी, निफ्टी 80 अंक उछलकर पहुंचा 8600 के पार

सेंसेक्स में आई 292 अंकों की तेजी, निफ्टी 80 अंक उछलकर पहुंचा 8600 के पार

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Aug 12, 2016 05:26 pm IST,  Updated : Aug 12, 2016 05:31 pm IST

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 292.80 अंकों की तेजी के साथ 28,152.40 पर और निफ्टी 80.00 अंकों की तेजी के साथ 8,672.15 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में आई 292 अंकों की तेजी, निफ्टी 80 अंक उछलकर पहुंचा 8600 के पार- India TV Hindi
सेंसेक्स में आई 292 अंकों की तेजी, निफ्टी 80 अंक उछलकर पहुंचा 8600 के पार

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 292.80 अंकों की तेजी के साथ 28,152.40 पर और निफ्टी 80.00 अंकों की तेजी के साथ 8,672.15 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 60.35 अंकों की तेजी के साथ 27,919.95 पर खुला और 292.80 अंकों या 1.05 फीसदी तेजी के साथ 28,152.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,203.27 के ऊपरी और 27900.91 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 13.3 अंकों की तेजी के साथ 8,605.45 पर खुला और 80.00 अंकों या 0.93 फीसदी तेजी के साथ 8,672.15 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,684.30 के ऊपरी और 8,604.45 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप में और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 105.40 अंकों की तेजी के साथ 12,753.41 पर और स्मॉलकैप 25.00 अंकों की तेजी के साथ 12,214.23 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 13 सेक्टरों में तेजी रही। बैंकिंग (2.03 फीसदी), वित्त (1.78 फीसदी), धातु (1.26 फीसदी), वाहन (1.07 फीसदी) और औद्योगिक (0.92 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे रियल्टी (0.48 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.44 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.37 फीसदी), दूरसंचार (0.10 फीसदी) और तेल व गैस (0.08 फीसदी)।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा