1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. In Pics: सेंसेक्स ने लगाई 568 अंक की छलांग, बनाया एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त का रिकॉर्ड

In Pics: सेंसेक्स ने लगाई 568 अंक की छलांग, बनाया एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त का रिकॉर्ड

 Written By: Surbhi Jain
 Published : Feb 15, 2016 05:36 pm IST,  Updated : Feb 15, 2016 05:47 pm IST

करीब छह साल की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट दर्ज करने के बाद बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को 568 अंक की छलांग के साथ 23,554.12 अंक पर पहुंच गया।

In Pics: सेंसेक्स ने लगाई 568 अंक की छलांग, बनाया एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त का रिकॉर्ड- India TV Hindi
In Pics: सेंसेक्स ने लगाई 568 अंक की छलांग, बनाया एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त का रिकॉर्ड

मुंबई। करीब छह साल की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट दर्ज करने के बाद बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को 568 अंक की छलांग के साथ 23,554.12 अंक पर पहुंच गया। यह सेंसेक्‍स की एक साल से अधिक की एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त है। हालिया गिरावट वाले बैंकिंग शेयरों में तेजी दर्ज हुई। वहीं एशियाई बाजारों में भी सुधार रहा। इससे यहां धारणा मजबूत हुई।

इससे पहले 15 जनवरी, 2015 को सेंसेक्स 728.73 अंक चढ़ा था। उस समय रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में अचानक 0.25 फीसदी की कटौती की थी। मई, 2014 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के सत्ता में आने के बाद यह एक दिन की दूसरी सबसे बड़ी बढ़त है। वैश्विक आर्थिक सुस्ती को लेकर आशंका घटने तथा कच्चे तेल में तेजी के बीच एशियाई बाजारों में आज बढ़त रही, जिससे यहां भी बाजार का मूड बदला।

तस्वीरों में देखिए शेयर बाजार का हाल

SHARE MARKET AS ON 15 FEB

PTI2_15_2016_000100BIndiaTV Paisa

PTI2_15_2016_000107BIndiaTV Paisa

PTI2_15_2016_000099BIndiaTV Paisa

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्‍स 23,223.43 अंक पर ऊपर खुलने के बाद 23,622.64 अंक तक गया। अंत में सेंसेक्स 568 अंक या 2.47 फीसदी बढ़त के साथ 23,554.12 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्‍टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 7,100 अंक के स्तर को पार कर 7,182.80 अंक तक पहुंचने के बाद अंत में 182 अंक या 2.61 फीसदी की बढ़त के साथ 7,162.95 अंक पर बंद हुआ। बीते सप्ताह सेंसेक्स 1,631 अंक तथा निफ्टी 508.15 अंक टूटा था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 27 लाभ में रहे। देश के सबसे बड़े भारतीय स्टेट बैंक का शेयर 7.94 फीसदी बढ़कर 167.25 रुपए पर पहुंच गया। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर भी 22 फीसदी चढ़ा।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील में 13.01 फीसदी, एलएंडटी में 9.06 फीसदी, अडानी पोर्ट्स में 7.02 फीसदी, एक्सिस बैंक में 6.83 फीसदी, कोल इंडिया में 6.71 फीसदी, टाटा मोटर्स में 5.96 फीसदी का लाभ रहा। एशियाई बाजारों में जापान और हांगकांग में 7.16 फीसदी का लाभ रहा। वहीं चीन के बाजार में 0.63 फीसदी की गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी ऊपर चल रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा