1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Top-10 कंपनियों में से 7 का मार्केट-कैप 76,998 करोड़ रुपए बढ़ा, TCS को हुआ सबसे ज्‍यादा फायदा

Top-10 कंपनियों में से 7 का मार्केट-कैप 76,998 करोड़ रुपए बढ़ा, TCS को हुआ सबसे ज्‍यादा फायदा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 26, 2019 01:31 pm IST,  Updated : Oct 26, 2019 01:31 pm IST

टॉप-10 कंपनियों की रैंकिंग में आरआईएल पहले स्थान पर बनी हुई है। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, एचडीएफसी, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और एसबीआई का स्थान है।

Seven of top-10 firms add Rs 76,998 cr in m-cap; TCS biggest gainer- India TV Hindi
Seven of top-10 firms add Rs 76,998 cr in m-cap; TCS biggest gainer Image Source : TOP-10 FIRMS

नई दिल्‍ली। भारत की टॉप-10 मूल्‍यवान कंपनियों में से 7 कंपनियों का संयुक्‍त बाजार पूंजीकरण पिछले हफ्ते 76,998.4 करोड़ रुपए बढ़ा है। इन सात में से सबसे ज्‍यादा फायदा टीसीएस को हुआ है।

शुक्रवार को समाप्‍त हुए सप्‍ताह के दौरान रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल), एचयूएल, एचडीएफसी, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई के बाजार पूंजीकरण में वृद्धि हुई है, जबकि एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण कम हुआ है।

टाटा कंसल्‍टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 25,403.64 करोड़ रुपए बढ़कर 7,97,400.51 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 20,271.2 करोड़ रुपए बढ़कर 3,03,054.59 करोड़ रुपए हो गया। एसबीआई का एम-कैप 10,664.91 करोड़ रुपए उछलकर 2,51,317.06 करोड़ रुपए हो गया।

आरआईएल का एम-कैप 9,762.29 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 9,06,941.76 लाख करोड़ रुपए हो गया। हिंदुस्‍तान यूनीलिवर लिमिटेड (एचयूएल) का पूंजीकरण 7,934.03 करोड़ रुपए की बढ़त के साथ 4,63,886.75 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। आईटीसी का एम-कैप 1658.68 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 3,04,520.66 करोड़ रुपए हो गया। एचडीएफसी का मूल्‍याकंन 1303.65 करोड़ रुपए बढ़कर 3,63,105.62 करोड़ रुपए हो गया।

इसके विपरीत इंफोसिस का एम-कैप 55,921.5 करोड़ रुपए घटकर 2,73,830.43 करोड़ रुपए रह गया। शीर्ष प्रबंधन द्वारा वित्‍तीय आंकड़ों में हेराफेरी करने के आरोपों के बीच मंगलवार को इंफोसिस के शेयरों में 17 प्रतिशत की गिरावट आई है। कोटक महिंद्रा बैंक का मूल्‍याकंन भी 5,262.13 करोड़ रुपए घटकर 3,03,293.39 करोड़ रुपए रह गया। एचडीएफसी बैंक का मूल्‍याकंन 273.54 करोड़ रुपए घटकर 6,72,192.76 करोड़ रुपए रह गया।

टॉप-10 कंपनियों की रैंकिंग में आरआईएल पहले स्‍थान पर बनी हुई है। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, एचडीएफसी, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और एसबीआई का स्‍थान है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा