1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महेंद्र सिंह धोनी लेंगे संन्यास या करेंगे वापसी, टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने किया खुलासा

महेंद्र सिंह धोनी लेंगे संन्यास या करेंगे वापसी, टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने किया खुलासा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 26, 2019 09:56 am IST,  Updated : Oct 26, 2019 09:56 am IST

धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से साल 2014 में संन्यास लिया था। जिसके बाद उन्होंने विकेट कीपिंग ग्लव्स रिद्धिमान साहा को देने की बात कही थी।

MS Dhoni and Ravi Shastri- India TV Hindi
MS Dhoni and Ravi Shastri Image Source : @RAVISHASTRIOFC TWITTER

भारतीय टीम से दूर चल रहे टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास और वापसी की चर्चा जोरों पर है। हर एक दिन धोनी को लेकर उनके फैंस व्याकुल रहते है कि माही अब मैदान में लौटेंगे भी या नहीं। इस बात का जवाब जब टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री से पूछा गया तो उनका मानना है कि इस चर्चा को बंद कर देना चाहिए और धोनी को पता है कि उन्हें कब क्या करना है। 

टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने क्रिकबज़ को दिए इंटरव्यू में कहा, "धोनी पिछले 15 साल से अंतराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहा है उसे पता है कि कब क्या करना है। लोगों को अब इस मुद्दे पर बात करना बंद कर देना चाहिए। मुझे नहीं समझ आता इसमें जल्दी किस बात की है। धोनी को जिस दिन लगेगा उस दिन क्रिकेट से संन्यास ले लेगा।"

गौरतलब है कि धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से साल 2014 में संन्यास लिया था। जिसके बाद उन्होंने विकेट कीपिंग ग्लव्स रिद्धिमान साहा को देने की बात कही थी। ऐसे में उस समय की बात करते हुए शास्त्री ने कहा, "जब धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लिया था तब क्या कहा था? उनका मानना था की ये समय है कि अब रिद्धिमान साहा को विकेट कीपिंग की जिम्मेदारी दी जाए। वो बहुत सही था। वो हमेशा टीम की छाया बन कर रहे हैं।"

इतना ही नहीं धोनी के शहर रांची में खेले गए साउथ अफ्रीका के खिलाफ अंतिम टेस्ट मैच में वो टीम इंडिया से मिलने ड्रेसिंग रूम भी पहुंचे। इसी बीच उन्होंने रांची के ही शाहबाज नदीम से मुलाकात की और उन्हें प्रेरित भी किया। जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने ही शहर में डेब्यू टेस्ट मैच खेल रहे हैं। जिस पर शास्त्री ने कहा, "धोनी टेस्ट मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम आए, शहबाज नदीम से बात कि और उन्हें प्रेरित किया। मेरे हिसाब से धोनी को अधिकार है कि उन्हें कब संन्यास लेना है। इसलिए ये चर्चा अब बंद हो जानी चाहिए।"

बता दें टीम इंडिया के आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के हाथों हारकर बाहर होने के बाद से महेंद्र सिंह धोनी टीम से दूर चल रहे हैं। विश्वकप के बाद धोनी अपनी आर्मी बटालियन के साथ दो माह की ट्रेनिंग के लिए कश्मीर गए थे। वहाँ से वापसी के बाद वो अपने परिवार के साथ छुट्टी का लुफ्त उठा रहे हैं। जिसके चलते धोनी के संन्यास लेने की अटकलें दिन प्रति दिन बढती जा रही हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल