1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Top in world: सिंगापुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट दुनिया में सबसे बेहतरीन, काठमांडु व इस्‍लामाबाद सबसे खराब

Top in world: सिंगापुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट दुनिया में सबसे बेहतरीन, काठमांडु व इस्‍लामाबाद सबसे खराब

 Written By: Shubham Shankdhar
 Published : Oct 22, 2015 04:56 pm IST,  Updated : Oct 22, 2015 05:50 pm IST

ट्रेवल वेबसाइट दि गाइड टू स्‍लीपिंग इन एयरपोर्ट्स की दुनिया के 10 बेहतरीन एयरपोर्ट की लिस्‍ट में सिंगापुर का चांगी इंटरनेशनल एयरपोर्ट टॉप पर है।

Top in world: सिंगापुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट दुनिया में सबसे बेहतरीन, काठमांडु व इस्‍लामाबाद सबसे खराब- India TV Hindi
Top in world: सिंगापुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट दुनिया में सबसे बेहतरीन, काठमांडु व इस्‍लामाबाद सबसे खराब

नई दिल्‍ली। सिंगापुर का चांगी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम दुनिया के 10 बेहतरीन एयरपोर्ट की लिस्‍ट में एक बार फि‍र टॉप पर है। यह लिस्‍ट ट्रेवल वेबसाइट दि गाइड टू स्‍लीपिंग इन एयरपोर्ट्स ने तैयार की है।

पिछले बीस साल से चांगी इस लिस्‍ट में टॉप पर है। वेबसाइट ने कहा है कि जब इस एयरपोर्ट की क्षमता को बताने के लिए कहा जाता है तो यह समझना मुश्किल होता है कि इसकी कहां से शुरुआत की जाए। यह दुनिया का सबसे लग्‍जरियस एयरपोर्ट है। यहां फि‍श स्‍पा, सौना, बटरफ्लाई गार्डन, शॉवर्स और एक कोई पॉन्‍ड भी है। इस लिस्‍ट में दूसरे स्‍थान पर सियोल का इंचेओन इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, जबकि तीसरे स्‍थान पर जापान का हनेडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, जो राजधानी टोक्‍यो के नजदीक है।

ताईवान के ताईपे में बना ताओयुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट चौथे स्‍थान पर है, वहीं हांगकांग का स्‍थान पांचवा और म्‍यूनिख का स्‍थान छठवां हैं। फि‍नलैंड का हेलसिन्‍की एयरपोर्ट इस लिस्‍ट में सातवें और कनाडा का वैनकुवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट आठवें स्‍थान पर है। कुआलालंपुर का स्‍थान नौवां और स्विट्जरलैंड के ज्‍यूरिख में बने क्‍लोटेन इंटरनेशनल एयरपोर्ट का स्‍थान दसवां है।

कैसे तैयार हुई लिस्‍ट

यह लिस्‍ट दुनियाभर में इस साल किए गए एक सर्वे के आधार पर तैयार की गई है। इस सर्वे में 26,297 यात्रियों से सवाल पूछे गए थे। यात्रियों से एयरपोर्ट पर उपलब्‍ध सुविधाओं को चार श्रेणियों में बांटकर अंक देने के लिए कहा गया था। यह चार श्रेणियां थीं आराम, सुविधा, सफाई और ग्राहक सेवा।

दुनिया के दस सबसे खराब एयरपोर्ट

Worst Airport in World

यह भी पढ़ें

अमेरिका में बढ़ रहा है भारतीय कंपनियों का दबदबा, अधिग्रहण के मामले में टॉप 10 में आया भारत

भारत 2030 तक बन जाएगा दुनिया का पांचवां बड़ा उपभोक्‍ता बाजार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा