1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सेंसेक्स की शीर्ष दस में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप 1.15 लाख करोड़ रुपए बढ़ा, HDFC-HUL को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

सेंसेक्स की शीर्ष दस में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप 1.15 लाख करोड़ रुपए बढ़ा, HDFC-HUL को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Sep 22, 2019 11:15 am IST,  Updated : Sep 22, 2019 11:15 am IST

सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बीते सप्ताह 1.15 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। एचडीएफसी बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के पूंजीकरण में सबसे ज्यादा वृद्धि दर्ज की गई है।

Six of top 10 cos add Rs 1.15 lakh crore in market cap; HDFC Bank, HUL sparkle- India TV Hindi
Six of top 10 cos add Rs 1.15 lakh crore in market cap; HDFC Bank, HUL sparkle

नयी दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बीते सप्ताह 1.15 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। एचडीएफसी बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के पूंजीकरण में सबसे ज्यादा वृद्धि दर्ज की गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कॉरपोरेट कर में कटौती समेत अन्य उपाय करने से शुक्रवार को सेंसेक्स में 1,921 अंक की तेजी दर्ज हुई। यह एक दशक से अधिक में सेंसेक्स की एक दिन की सबसे बढ़त है। इसी के साथ साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 629.63 अंक यानी 1.68 प्रतिशत बढ़ गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई अन्य कंपनियां रहीं, जिनका बाजार पूंजीकरण बढ़ा है। इसके विपरीत टीसीएस, एचडीएफसी, इन्फोसिस और आईटीसी के पूंजीकरण में गिरावट दर्ज की गई। शीर्ष दस कंपनियों में, एचडीएफसी बैंक के बाजार पूंजीकरण में सबसे ज्यादा वृद्धि हुई। बैंक का बाजार मूल्यांकन 39,375.82 करोड़ रुपए बढ़कर 6,56,546.37 करोड़ रुपए रहा। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 35,697.75 करोड़ रुपए चढ़कर 4,26,403.03 करोड़ रुपए हो गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिडेट का बाजार पूंजीकरण 18,288.37 करोड़ बढ़कर 7,95,179.62 करोड़ रुपए और कोटक महिंद्रा बैंक का पूंजीकरण 10,494.42 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 2,93,824.83 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार मूल्यांकन 8,924.61 करोड़ रुपये उछलकर 2,69,255.53 करोड़ रुपए और आईसीआईसीआई बैंक का पूंजीकरण 2,655.01 करोड़ रुपये चढ़कर 2,69,529.14 करोड़ रुपए हो गया।

वहीं, दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 28,424.3 करोड़ रुपए लुढ़ककर 7,75,092.58 करोड़ रुपए पर आ गया। इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 10,329.6 करोड़ रुपए गिरकर 3,45,793.87 करोड़ रुपए और एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 5,792.01 करोड़ घटकर 3,54,270.94 करोड़ रुपए रह गया। आईटीसी की बाजार हैसियत 2,211.29 करोड़ रुपए घटकर 2,92,566.88 करोड़ रुपए रह गई।

सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर रही। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई का स्थान रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा