1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. निकेश अरोड़ा के स्थान पर केन मियाउची बनेंगे सॉफ्टबैंक के अध्यक्ष

निकेश अरोड़ा के स्थान पर केन मियाउची बनेंगे सॉफ्टबैंक के अध्यक्ष

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Jun 22, 2016 06:05 pm IST,  Updated : Jun 22, 2016 06:29 pm IST

निकेश अरोड़ा के स्थान पर केन मियाउची जापान के साफ्टबैंक के अध्यक्ष एवं मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) का पद संभालेंगे।

निकेश अरोड़ा के स्थान पर केन मियाउची बनेंगे सॉफ्टबैंक के अध्यक्ष, भारतीय निवेश पर नहीं होगा असर- India TV Hindi
निकेश अरोड़ा के स्थान पर केन मियाउची बनेंगे सॉफ्टबैंक के अध्यक्ष, भारतीय निवेश पर नहीं होगा असर

टोक्‍यो। निकेश अरोड़ा के स्थान पर केन मियाउची जापान के सॉफ्टबैंक के अध्यक्ष एवं मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) का पद संभालेंगे। मियाउची अभी जापानी समूह के दूरसंचार परिचालन के प्रमुख हैं।

अरोड़ा ने कल अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था। जब यह स्पष्ट हो गया था कि चेयरमैन और सीईओ मासायोशी सन अभी मौजूदा पद पर 5 से 10 साल तक रहना चाहते हैं। सॉफ्टबैंक ने बयान में कहा कि मियाउची के पास 31 मार्च, 2016 तक बैंक के 11,01,230 शेयर हैं।

अरोड़ा ने कल कहा था कि वह सीईओ इन वेटिंग नहीं बने रहना चाहते हैं क्योंकि उनके 58 वर्षीय बॉस अभी पद पर बने रहना चाहते हैं। सन ने दो साल पहले अरोड़ा को अपना उत्तराधिकारी बताया था। अरोड़ा दुनिया में सबसे ज्यादा वेतन पैकेज पाने वाले कार्यकारियों में हैं। हालांकि, अरोड़ा एक साल तक सॉफ्टबैंक में सलाहकार की भूमिका में रहेंगे।

इस्तीफे की घोषणा से एक दिन पहले सॉफ्टबैंक द्वारा गठित एक विशेष समिति ने अरोड़ा को क्लीनचिट दी थी। अरोड़ा पर कुछ शेयरधारकों ने उनके व्यवहार, बर्ताव आदि को लेकर आरोप लगाए थे। सॉफ्टबैंक के एक निवेशक ने भारत में भारी निवेश के लिए भी अरोड़ा की आलोचना की थी। अरोड़ा की वजह से ही सॉफ्टबैंक ने भारतीय इकाइयों मसलन स्नैपडील, ओला, ग्रोफर्स, हाउसिंग.कॉम तथा ओयो रूम्स में निवेश किया था।

यह भी पढ़ें- सॉफ्टबैंक ने निकेश अरोड़ा को दिया 500 करोड़ रुपए वेतन, जापान में सबसे ज्‍यादा भुगतान पाने वाले COO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा