1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. साउथ ईस्‍टर्न कोलफील्‍ड्स ने बनाया रिकॉर्ड, 15 करोड़ टन कोयला उत्पादन करने वाली पहली कंपनी बनी

साउथ ईस्‍टर्न कोलफील्‍ड्स ने बनाया रिकॉर्ड, 15 करोड़ टन कोयला उत्पादन करने वाली पहली कंपनी बनी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 29, 2019 11:59 am IST,  Updated : Mar 29, 2019 11:59 am IST

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड एक वित्त वर्ष में 15 करोड़ टन कोयला उत्पादन करने वाली देश की पहली कंपनी बन गई है।

SECL- India TV Hindi
SECL

साउथ ईस्‍टर्न कोलफील्‍ड्स लिमिटेड एक वित्त वर्ष में 15 करोड़ टन कोयला उत्पादन करने वाली देश की पहली कंपनी बन गई है। 2018-19 के दौरान , कंपनी का कोयला उत्पादन 15 करोड़ टन के पार चला गया है। कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि एसईसीएल ने 2018-19 के दौरान 15 करोड़ टन कोयला उत्पादन के लक्ष्य को पार किया है। कंपनी ने 20 मार्च को यह आंकड़ा पार किया। 

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स के मुख्य प्रबंधक (पीएंडए) पी नरेंद्र कुमार ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, " बिजली क्षेत्र की बढ़ती मांग को देखते हुए एसईसीएल कोयला निकालने के लिए पूरी ताकत के साथ कड़ी मेहनत कर रही है। हमने 20 मार्च को 15 करोड़ टन कोयला उत्पादन के स्तर को पार कर लिया है और 15.3 करोड़ टन कोयले का उत्पादन कर चुके हैं। "

 
कुमार ने कहा कि कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक ए पी पांडा ने कोयला उत्पादन में तेजी लाने के लिए सभी कदम उठाए हैं जिसके चलते कंपनी ने इस महीने एक दिन में 7.44 लाख टन कोयला उत्पादन के सर्वकालिक उच्च स्तर को भी छुआ। वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान एसईसीएल ने 14.47 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया था। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स , कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की सबसे बड़ी अनुषंगी कंपनी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा